जमशेदपुर २५ जनवरी २६ * झारखण्ड : जमशेदपुर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जमशेदपुर में रविवार दोपहर पुलिस महकमे की हलचल बढ़ गई, जब राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा शहर पहुंचीं। उनके दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और इसे हालिया चर्चित मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।
डीजीपी तदाशा मिश्रा के साथ जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शुभाशीष भी मौजूद थे। तीनों अधिकारी कदमा-सोनारी लिंक रोड पहुंचे और मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करते नजर आए। इस दौरान आसपास के इलाकों में भी पुलिस की गतिविधियां तेज रहीं।
जानकारी के अनुसार, इस दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि डीजीपी तदाशा मिश्रा कैरव गांधी अपहरण मामले की जांच और शहर में चल रही प्रगति की समीक्षा के लिए जमशेदपुर पहुंची हैं। पुलिस महकमे में इस मामले को लेकर पहले से ही गंभीरता बनी हुई है।
डीजीपी का अचानक शहर में पहुंचना और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहना इस बात का संकेत देता है कि किसी अहम मामले पर फोकस किया जा रहा है। कैरव गांधी अपहरण मामले को लेकर चल रही जांच के बीच यह दौरा पुलिस की सक्रियता और दबाव दोनों को दर्शाता है। आने वाले समय में इस दौरे से जुड़े और संकेत सामने आने की संभावना है।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……
नैनीताल5मई26*शहर में कराये गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं डस्टबिन खरीद घोटाले पर जिला प्रशासन सख्त।