सुल्तानपुर 13जनवरी26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
*युवती के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी संतोष सिंह की अग्रिम जमानत खारिज*
—————————————-
सुल्तानपुर। डिग्री कालेज गई युवती के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म आरोप से जुड़े मामले में आरोपी संतोष सिंह की तरफ से प्रस्तुत अग्रिम जमानत अर्जी पर सोमवार को एफटीसी प्रथम की कोर्ट में बहस चली। फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जज राकेश यादव की अदालत ने अपराध की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दिया है।
कोतवाली देहात के एक गांव के रहने वाले वादी मुकदमा ने आठ जनवरी साल 2020 की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। उनके आरोप के मुताबिक वह अपनी पुत्री को प्रैक्टिकल एग्जाम दिलाने के लिए स्थानीय क्षेत्र स्थित एक विद्यालय छोड़कर चले आए,लेकिन उनकी पुत्री शाम तक घर वापस नही लौटी। वादी ने स्थानीय थाने के एक गांव के रहने वाले संतोष सिंह व सौरभ यादव पर बेटी के अपहरण समेत अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच के दौरान बरामद हुई पीड़िता ने दोनों नामजद आरोपियो के अलावा स्थानीय थाने के एक गांव के आरोपी संदीप सिंह व राकेश सिंह की भी अपहरण के आरोप में संलिप्तता बताई थी। आरोपी राकेश सिंह व संदीप सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी पूर्व में खारिज हो चुकी है।
[13/01, 11:12 am] +91 96513 34025: *हत्याकांड के साक्षी सीओ आजाद सिंह केसरी का 22 को होगा शेष बयान*
*सतीश तिवारी हत्याकांड में पूरा माल मुकदमा नहीं आने से बयान में आई बाधा*
—————————————
सुलतानपुर। सतीश तिवारी उर्फ सिन्टू हत्याकांड में सोमवार को मेरठ में तैनात सीओ-विजिलेंस आजाद सिंह केसरी एडीजे तृतीय निशा सिंह की अदालत में शेष मुख्य बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर हुए,जिनके बयान दर्ज होने की कार्रवाई शुरू हुई। फिलहाल केस से जुड़ा पूरा माल मुकदमा कोर्ट में नहीं आने से उनका मुख्य बयान अभी पूरा नहीं हो सका है। अदालत ने उनका शेष मुख्य बयान दर्ज करने के लिए 22 जनवरी की तारीख तय किया है।
अखंडनगर थाने के हमजापुर मजरे ताजुद्दीनपुर के रहने वाले वादी प्रमोद तिवारी ने 26 नवंबर साल 2017 की सुबह करीब 10: 20 बजे की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक उनका भतीजा सतीश तिवारी उर्फ सिन्टू राहुल नगर बाजार में दाढ़ी बनवाने गया था,इसी दौरान स्थानीय थाने के सेल्हूपारा गांव के रहने वाले आरोपी राजेश यादव,प्रकाश यादव,बजरंगी यादव,ताजुद्दीनपुर गांव निवासी आरोपी उपकरण सिंह,पप्पू सिंह लोहा सिंह उर्फ सूरज एवं बस्ती पहाड़पुर गांव निवासी आरोपी वीरू निषाद असलहे से लैस होकर पहुंचे और ललकारते हुए सतीश तिवारी को गोली मार दिया। गोली लगने से मौके पर ही सतीश तिवारी की मौत हो गई थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र पेश किया था। मामले की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी आजाद सिंह केसरी ने किया था,जिन्हें अदालत ने गवाही देने के लिए नौ जनवरी को तलब किया था,लेकिन उस दिन भी मुख्य बयान पूरा नहीं हो पाने पर 12 जनवरी के लिए पुनः तलब किया गया था। मामले में उनका मुख्य बयान दर्ज होना व जिरह होना अभी शेष रह गया है।
[13/01, 11:16 am] +91 96513 34025: *_सेवा कार्य के लिए अखिलेश सिंह पर्वत का सम्मान_*
*_बेसहारों का सहारा बन चुके हैं पर्वत और जन कल्याण सेवा समिति_*
*_सुल्तानपुर_
_भदैया ब्लॉक के राजकीय हाई स्कूल सलाहपुर में स्व विश्वास संस्थान के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर्वत को सम्मानित किया गया है।यह सम्मान उन्हें पानी संस्थान के डायरेक्टर भारत भूषण सिंह,पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी,स्व विश्वास संस्थान के राकेश द्विवेदी,पूर्व जिला अध्यक्ष सीताशरण त्रिपाठी और देवार्थ द्विवेदी ने दिया है।अखिलेश सिंह पर्वत पिछले 15 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय है।42 बार रक्तदान करने के साथ 2405 को लोगों को ब्लड दिला चुके है।अखिलेश जन कल्याण सेवा समिति के माध्यम से अनवरत सेवा कार्यों में लगे हुए हैं।अखिलेश के इस सम्मान पर राजेश द्विवेदी अनुपम पाठक दुर्गेश मिश्र सुरेश तिवारी ललित कुमार शुक्ला रणजीत तिवारी राम बहादुर पाल जवाहर लाल यादव दिलीप कुमार यादव एके सिंह सनी सिंह अनुराग मिश्र विनय दुबे संदीप पाठक दुर्गेश गुप्ता आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।_

More Stories
कानपुर नगर 13 जनवरी 26*पशुओं के अवशेष के मामले में 11 लोगों के नाम दर्ज हुई रिपोर्ट
प्रतापगढ़13जनवरी*भूमि पर जबरन कब्जे, संपति हड़पने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल*….
नई दिल्ली 13 जनवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*