अयोध्या 12 जनवरी 26 * रुदौली में हुआ ऐतिहासिक और भव्य स्वागत। ..
अब्दुल जब्बार
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी का पहला अयोध्या आगमन
रुदौली में हुआ ऐतिहासिक और भव्य स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 112 बाद में पहुंचती है आपके विधायक पहले
भेलसर(अयोध्या)भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत प्रथम अयोध्या आगमन पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में राम सनेही घाट, मवई एवं कूढ़ा सादात में आयोजित अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गगनभेदी जयकारों और फूल-मालाओं से सजे स्वागत स्थलों ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय वातावरण में बदल दिया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक रामचंद्र यादव की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि “जिस आत्मीयता और ऊर्जा के साथ रुदौली में मेरा स्वागत किया गया है, उससे मैं अभिभूत हूं। विधायक रामचंद्र यादव ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जो जनता के बीच सबसे पहले पहुंचते हैं और हर परिस्थिति में क्षेत्र की आवाज बनते हैं।” उन्होंने रुदौली विधानसभा को गौरवशाली बताते हुए कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की।
अपने प्रिय नेतृत्व के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह, जोश और गर्व साफ झलकता रहा। यह भव्य आयोजन न केवल संगठन की मजबूती का परिचायक बना, बल्कि रुदौली क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और ऊर्जा का सशक्त प्रदर्शन भी साबित हुआ।

More Stories
लखनऊ 2मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 3 मार्च 26* लूट की घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में घायल/गिरफ्तार किया गया,अबैध हथियार बरामद ।*
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत