लखनऊ 12 जनवरी 26*उत्तर प्रदेश में अब 15 जनवरी को रहेगा मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश…*
*सहारनपुर।*
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के पर्व पर घोषित अवकाश की तिथि में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। शासन द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार, अब प्रदेश में 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पूर्व, शासन की पिछली अधिसूचना में 14 जनवरी को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था। जिसे अब बदलते हुए ‘निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881’ के तहत पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। विशेष सचिव जुहैर बिन सगीर द्वारा जारी इस आदेश के तहत अब सभी सरकारी कार्यालय, राजस्व परिषद और शिक्षण संस्थान 15 जनवरी को बंद रहेंगे। मुख्य सचिव एस.वी.एस. रंगा राव के निर्देशानुसार यह निर्णय शासन स्तर पर सम्यक विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। इस बदलाव की सूचना समस्त विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और भारतीय रिजर्व बैंक सहित सभी प्रमुख संस्थाओं को भेज दी गई है ताकि आम जनमानस को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके।
*रिपोर्ट :- मोहम्मद अली मिर्ज़ा*

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज