लखनऊ9जनवरी26*महत्वपूर्ण सूचना: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिए “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” सुविधा कराई उपलब्ध*
♟️अब आप अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सीधे बात करने के लिए कॉल बुक कर सकते हैं. यह सुविधा मतदाता सूची या विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए उपयोगी है.
*🔊 कैसे करें उपयोग?:*
*1.* voters.eci.gov.in या ECINET ऐप पर लॉग-इन करें (यदि रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले Sign Up करें).
*2.* अपना मोबाइल नंबर, OTP और नाम भरकर रजिस्टर करें.
*3.* लॉग-इन करके “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” विकल्प पर जाएं.
*4.* अपना EPIC नंबर/रेफरेंस नंबर डालकर अपने बीएलओ की जानकारी प्राप्त करें.
*5.* “रिक्वेस्ट कॉल बैक” पर क्लिक करें.
*6.* आपके बीएलओ 48 घंटे के भीतर आपसे संपर्क करेंगे. np
♟️मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा ने सभी मतदाताओं से “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.
।।नरेन्द्र पंडित।।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,