*Breaking News kanpur
कानपुर नगर 9 जनवरी 26*जनता बनी सिर्फ़ वोट के लिए,,नगर निगम विभाग बना सिर्फ़ नोट के लिए,, गोविंद नगर विधानसभा की जनता भी भ्रष्टाचार के चपेटे में*
*कहीं सीवर का पानी, पीने वाले पानी में, तो कहीं सीवर के पानी के बीच जनता लगा रही गोते,,शहर की जनता विकास कार्यों पर निहारती हुई,, विकास भ्रष्टाचार के धुंधले आकाश में हुआ ओझल*
*गोविंद नगर कच्ची बस्ती में विकास बनाम हकीकत,, जनता का जीवन हुआ अस्त व्यस्त,, नाले का पानी और गंदगी के बीच जीने पर मजबूर*
*15वें वित्त आयोग की राशि आने के बावजूद गोविंद नगर की ज़मीनी तस्वीर नहीं बदली है। कच्ची बस्ती समेत कई इलाकों में सालों से जलभराव और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है*।
*जनता का आरोप है कि नगर निगम व जल निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन बिना समस्या देखे ही लौट गईं।निरीक्षण के दौरान विधायक को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा, तब जाकर हालात सामने आए*।
*फ़िलहाल वर्षों से परेशान जनता को विधायक ने जलभराव खत्म करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये बजट जारी होने का दिया है आश्वासन*।
*क्या 15वें वित्त की रकम फाइलों में सिमटेगी या गोविंद नगर की गलियों में विकास बनकर उतरेगी,, फ़िलहाल क्षेत्रीय जनता का कहना है कि बीते कई वर्षों से गंदगी में रहने को हैं मजबूर*?

More Stories
उन्नाव15जून26*थाना बांगरमऊ पुलिस व एसओजी टीम उन्नाव की संयुक्त कार्यवाही में 01 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर*
नई दिल्ली15जून26▪️52वां जी-7 शिखर सम्मेलन आज से फ्रांस के एवियान शहर में शुरू हो रहा है।
नई दिल्ली15जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की !!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*