कानपुर7 जनवरी 26*सचेंडी दुष्कर्म कांड: आरोपी के यार को मिली जांच—शहर में मची खलबली, उठे गंभीर सवाल*
कानपुर *कानपुर कमिश्नरेट के पश्चमी जोन के चर्चित नाबालिक दुष्कर्म प्रकरण ..!!
सचेंडी थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म प्रकरण को लेकर जांच की बागडोर जब आरोपी के करीबी दरोगा सुभाष वर्मा के हाथों में पहुँची, तो शहर में हलचल तेज हो गई है।
चर्चा का जोर—कहीं यारी में न झुक जाए जांच, और “यारी से ग़द्दारी नहीं, ग़द्दारों से यारी” वाली कहावत कहीं सच न साबित हो जाए!
पीड़िता के पक्ष में आवाज़ें उठने लगी हैं कि इतने संवेदनशील मामले में जांच किसी महिला अधिकारी को क्यों नहीं सौंपी गई?
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध में निष्पक्षता सर्वोपरि है, अन्यथा पीड़िता की न्याय की राह और कठिन हो सकती है।
शहर में अब निगाहें पुलिस प्रशासन पर—कि क्या यह जांच सच तक पहुँचेगी या संबंधों की गर्मी में पड़ जाएगी ठंडी?*

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*