मथुरा 6 जनवरी26*व्यवसायी की हत्या सहित लूट की घटना करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *थाना गोविन्दनगर पुलिस व स्वाट टीम मथुरा द्वारा आज दिनांक 06.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना गोविन्द नगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 05/2026 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त लाला उर्फ रितेश पुत्र बाबू लाल अग्रवाल निवासी गुरूकृपा संगम थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र करीब 34 वर्ष को राधापुरम बार्डर हनुमान मंदिर के पास वृन्दावन मथुरा रोड से आलाकत्ल एक पैना सूजा, 45 किलो 946 ग्रा0 चांदी, 19.59 ग्राम सोना (जिसकी कीमत 01 करोड 25 लाख लगभग), 18 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
*घटना का विवरण -* दिनांक 05.01.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना गोविन्दनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पिता स्वर्गीय श्री सतीश चन्द्र गर्ग की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है तथा घर से आभूषण व चांदी तथा नगदी व मृतक का मोबाइल की लूट हो गयी है । इस सूचना पर थाना गोविन्दनगर मथुरा पर मु0अ0सं0 05/2026 धारा 103(1)/309(6) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । उक्त सनसनी खेज घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा 06 अलग- अलग टीमो का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरो को खगाला गया तथा जमीनी सूचना संकलन किया तो घटना में संलिप्त अभियुक्त लाला उर्फ रितेश पुत्र बाबू लाल अग्रवाल निवासी गुरूकृपा संगम थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र करीब 34 वर्ष की संदिग्धता सामने आयी । मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त लाला उर्फ रितेश उपरोक्त को राधापुरम बार्डर हनुमान मंदिर के पास वृन्दावन मथुरा रोड से आलाकत्ल एक पैना सूजा, 45 किलो 946 ग्रा0 चांदी, 19.59 ग्राम सोना (जिसकी कीमत 01 करोड 25 लाख लगभग), 18 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामद माल के बारे में जानकारी की गई तो अभियुक्त द्वारा बताया कि मृतक स्व0 श्री सतीशचन्द्र गर्ग सगे फूफा है । अभियुक्त आन लाइन बैटिंग साइट लोटस 365 पर जुआ खेलने का आदी है, जिसमें लगातार हारने के कारण उस पर लगभग 35 लाख रूपये का कर्जा हो गया है उसे चुकाने तथा बेहतर जीवन जीने के लिये उसे धन की आवश्यकता थी । इस कारण से ही उसने अपने फूफा ,स्व0 श्री सतीशचन्द्र गर्ग की हत्या कर दी । उसने इस घटना के लिये एक दिन पहले ही एक पैना सूजा खरीदा था तथा वह स्व0 श्री सतीश चन्द्र गर्ग के घर भी गया था परन्तु उस दिन मौका नहीं लग पाया था । अगले ही दिन दिनांक 03.01.2026 को वह स्कूटी से अपने फूफा के घर गया और उनसे बातचीत की इसी दौरान मृतक सतीशचन्द्र की आंख लग गयी और मौका देखकर लाला उर्फ रितेश ने कनपटी में सूजा घुसाकर उनकी हत्या कर दी और मृतक के घर से चांदी, सोना और नगदी तथा मृतक का मोबाइल लेकर स्कूटी से भाग गया था ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के नाम पता –*
लाला उर्फ रितेश पुत्र बाबू लाल अग्रवाल निवासी गुरूकृपा संगम थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र करीब 34 वर्ष।
*अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान व समयः-*
राधापुरम बार्डर हनुमान मंदिर के पास वृन्दावन मथुरा रोड से, दिनांक 06.01.2026 समय 13.00 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –*
मु0अ0सं0- 05/2026 धारा 103(1)/309(6)/317(2) BNS थाना गोविन्दनगर मथुरा ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी का विवरण—*
1 01 पैना सूजा आलाकत्ल ।
2.45 किलो 946 ग्रा0 चांदी ।
3.19.59 ग्राम सोना ।
4.18 हजार रूपये नगद
5.घटना में प्रयुक्त स्कूटी
*अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1.प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी थाना गोविन्दनगर मथुरा ।
2.स्वाट प्रभारी उ0नि0 श्री अजय वर्मा, जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 श्री महेन्द्र सिंह थाना गोविन्दनगर मथुरा ।
4.उ0नि0 रिंकेश शर्मा, थाना गोविन्दनगर मथुरा ।
5.उ0नि0 अमित कुमार, थाना गोविन्दनगर मथुरा ।
6.उ0नि0 गौरव तोमर, थाना गोविन्दनगर मथुरा ।
7.उ0नि0 नकुल कुमार थाना गोविन्दनगर मथुरा ।
8.उ0नि0 मयंक वत्स थाना गोविन्दनगर मथुरा ।
9.है0का0 268 नरेन्द्र सिंह थाना गोविन्दनगर मथुरा ।
10.है0का0 1095 हरिजेन्द्र सिंह, स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
11.है0का0 1539 दुर्विजय सिंह, स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
12.का0 2001 रमन चौधरी, स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
13.का0 2952 योगेश कुमार, स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
14.का0 64 आशुतोष स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
15.आरक्षी चालक 1549 सुनील कुमार स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
16.चालक है0का0 अजीत सिंह लौर थाना गोविन्दनगर मथुरा ।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*