अयोध्या 6 जनवरी 26*गैंगस्टर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सपा नेता मानसिंह की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क।*
अयोध्या*अयोध्या में गैंगस्टर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सपा नेता मानसिंह की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क अयोध्या जनपद में अपराध और समाज विरोधी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत ग्राम सहबूपारा में एक आरोपी की संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्रवाई थाना पूराकलंदर क्षेत्र से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के मामले में की गई। वाद संख्या 202504230006968 के अंतर्गत अभियुक्त मान सिंह पुत्र हनुमंत सिंह के खिलाफ धारा 14 (1) यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम व मुकदमा संख्या 837/25, धारा 3(1) के तहत कार्रवाई हुई। प्रशासन ने आरोपी की ग्राम सहबूपारा स्थित गाटा संख्या 180, रकबा 0.152 हेक्टेयर भूमि को विधिवत कुर्क कर लिया है। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ है। यह आदेश 16 दिसंबर 2024 को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से पारित हुआ था, जिस पर अब अमल किया गया। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई प्रशासन का कहना है कि कुर्क की गई संपत्ति अवैध गतिविधियों से अर्जित बताई जा रही थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत ऐसी संपत्तियों को जब्त कर प्रशासनिक नियंत्रण में लिया जाता है, ताकि अपराध से अर्जित लाभ पर रोक लगाई जा सके। मानसिंह की संपत्ति पर इससे पहले भी दो बार पहले भी कुर्की ही कार्रवाई की गई है डीएम के नियंत्रण में रहेगी जमीन कुर्क की गई जमीन की देखरेख और प्रशासनिक जिम्मेदारी जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या को सौंपी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सक्रिय अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मई 26 *ईद-उल-अज़हा से पहले- मुफ्ती जुबेर सिद्दीकी का बड़ा बयान
पूर्णिया बिहार 24 मई 26* साइबर माफिया का पर्दाफाश: टेलीग्राम पर API बेचने वाला मेरठ में धराया*
पूर्णियां 25 मई 26 *महंगाई का ‘बूस्टर डोज’ दे रही है सरकार: पेट्रोल-डीजल पर पप्पू यादव का वार*