मथुरा 5 जनवरी 26 *OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर नाजायज छुरा/ चाकू रखने वाले अभियुक्त को जेल मे बिताई गई अवधि एवं 500/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना कोसीकलां जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 220/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में आज दिनांक 05.01.2026 को माननीय सिविल जज (सी0डि0),छाता द्वारा इस प्रकरण में विचरण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त फारुख पुत्र रहीश निवासी कस्वा व थाना कोसीकलां मथुरा को जेल मे बिताई गई अवधि एवं 500/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार