बांदा5जनवरी 26*मोरम खदान ठेकेदारों की मनमानी: सड़कों पर अवैध मिट्टी डालने से ग्रामीणों का जीवन हुआ मुश्किल*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा- जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई,बता दें कि ग्राम पंचायत चरका के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मोरम खदान ठेकेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों ने डामर रोड पर अवैध रूप से मिट्टी डाली है, जिससे बरसात में सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। इससे मुड़वारा, मटेहना, चरका, खेरा, औदहा, अरवारी, गोंडा गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
– सड़कों को अविलंब साफ किया जाए
– भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं
ग्रामीणों का कहना है कि हमारा क्षेत्र जिला मुख्यालय से 80 किलो मीटर और तहसील मुख्यालय से 40 किलो मीटर दूर है। सड़क और बिजली की व्यवस्था हो पाई है, लेकिन ठेकेदारों की मनमानी से हमारा जीवन मुश्किल हो गया है। हमारे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। हमारा भविष्य खतरे में है।
इस मौके पर छोटटन ,मानू

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*