नई दिल्ली 5 जनवरी 26* प्रियंका गांधी की एंट्री से असम में कांग्रेस की जीत तय, बीजेपी में मचा हड़कंप*..
*प्रियंका गांधी की एंट्री से असम में कांग्रेस की जीत तय, बीजेपी में मचा हड़कंप*
कांग्रेस पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त कर एक बड़ा और निर्णायक राजनीतिक संदेश दे दिया है। इस फैसले के साथ ही यह साफ हो गया है कि कांग्रेस असम चुनाव को आधे-अधूरे मन से नहीं, बल्कि पूरी रणनीति और मजबूती के साथ लड़ने जा रही है।
प्रियंका गांधी की सक्रिय भूमिका से जहां टिकट बंटवारे में अभूतपूर्व सावधानी और संतुलन देखने को मिलेगा, वहीं टिकट वितरण के बाद पैदा होने वाली नाराजगी पर भी सीधा और प्रभावी नियंत्रण रहेगा। गुटबाजी, असंतोष और अंदरूनी खींचतान….बीजेपी जिन हथियारों के सहारे विपक्ष को कमजोर करती रही है, अब असम में उसके ही खिलाफ काम करेंगे।
इस फैसले के बाद कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता नए जोश, आत्मविश्वास और स्पष्ट दिशा के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। दूसरी ओर, बीजेपी के पांव के नीचे से जमीन खिसक चुकी है और पार्टी में हताशा व घबराहट साफ दिखाई देने लगी है।
महिलाओं के सवाल पर भी यह फैसला ऐतिहासिक है। प्रियंका गांधी की अगुआई असम की महिलाओं में नया आत्मविश्वास और राजनीतिक चेतना पैदा करेगी। वहीं, बीजेपी की महिला-विरोधी नीतियों, बयानबाज़ी और ज़मीनी हकीकत को कांग्रेस पूरे दमखम के साथ जनता के सामने रखेगी।
यह कोई प्रयोग नहीं है। देश ने देखा है कि जिस तरह प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में चुनावी मोर्चा संभाला, वहां बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। अब कांग्रेस उसी सफल मॉडल को असम में दोहराने जा रही है।
*स्पष्ट है कि असम में मुकाबला अब सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि बदलाव की निर्णायक लड़ाई बन चुका है। और इस लड़ाई की कमान प्रियंका गांधी के हाथ में है।*

More Stories
जयपुर २३ जनवरी २६*सोमानी इंटरनेशनल स्कूल, झोटवाड़ा का 23वाँ स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
वाराणसी २३ जनवरी २६*बीएचयू का स्थापना दिवस : कुलपति ने ट्रॉमा सेंटर में किया हवन-पूजन,
वाराणसी २३ जनवरी २६*बसंत पंचमी स्नान : कोहरे की चादर में लिपटा बनारस, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी*