*लखनऊ 5 जनवरी 26 * पॉलिटेक्निक चौराहे पर चलती बाइक में लगी आग….*
थाना गाजीपुर क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास आज सुबह एक दोपहिया वाहन में आग लग गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में भ्रमणशील एसआई अभिषेक वर्मा व आरक्षी निरकुंश कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर आस-पास मौजूद लोगों की सहायता से आग को नियंत्रित कर बुझाया गया।
घटना में शामिल दोपहिया वाहन पल्सर बाइक संख्या UP 32 GH 7163 आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। वाहन चालक सोनू राजपूत निवासी मुंशीपुरवा, थाना गाजीपुर 36 वर्षीय सुरक्षित हैं।
वाहन चालक के मुताबिक वह अपनी बाइक से कलेवा से पॉलिटेक्निक होते हुए अपने निजी कार्य से जा रहे थे, तभी पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंचते ही अज्ञात कारणों से अचानक बाइक में आग लग गई। सोनू राजपूत पेशे से गाड़ी वॉश करने की दुकान चलाते हैं।
घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझने के बाद वाहन को पुलिस और आसपास के लोगों ने सड़क किनारे हटवा दिया गया, जिससे यातायात सामान्य हो जाए…..
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
झाँसी 9 अक्टूबर 26*बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड के 9 सांसदों का सामूहिक पुतला फूका गया*।
दिल्ली 9 अक्टूबर 26*सीटीआई ने दिवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की, व्यापार प्रभावित होने का दिया हवाला
कानपुर नगर 9 अक्टूबर 26*सपा सांसद देवेंद्र शाक्य की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल शिवराजपुर क्षेत्र के रवान में