अयोध्या 4जनवरी 26*पश्चिम बंगाल से दर्शन करने आई महिला का तीस हजार नगद सहित खोया बैग अयोध्या पुलिस ने किया सुरक्षित सुपुर्द
—————————–
*अयोध्या-* कोलकाता पश्चिम बंगाल से राधिका गोयनका नामक महिला अयोध्या दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसका बैग थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में गिर गया। इस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर प्रिया मिश्रा प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी थाना पूरा कलंदर द्वारा बैग को कब्जे में लेकर यात्री को खोजा गया। बैग में कोई भी संपर्क नंबर ना होने के बावजूद उपनिरीक्षक प्रिया मिश्रा ने अथक प्रयास कर यात्री को खोज निकाला। पुलिस द्वारा बैग में रखी हुई तीस हज़ार नगद राशि और अन्य आवश्यक कीमती सामान सुरक्षित रूप से श्रद्धालु को वापस कर दिया गया। श्रद्धालु ने बैग वापस मिलने पर पुलिस की प्रशंसा की और अयोध्या पुलिस प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*