कानपुर नगर 01जनवरी 26*विधायक और प्रांत बौद्धिक प्रमुख श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए

कानपुर/बिल्हौर शिवराजपुर कस्बे में चल रही श्रीमद भागवत कथा में गुरुवार को कृष्ण रुक्मणि के विवाह की कथा सुन भक्त भाव विभोर हुए।बिल्हौर भाजपा विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा सोनकर साथ प्रांत बौद्धिक प्रमुख रमेश कुशवाहा ने पहुंचकर कथावाचक पंडित इंद्रेश जी महाराज से आशीर्वाद लिया है।कथा करा रहे आयोजक हिमांशु गुप्ता ने विधायक और बौद्धिक रमेश कुशवाहा को माला पहनाकर स्वागत किया।
वृदांवन से पधारे कथावाचक पंडित इंद्रेश जी महाराज की छठवें दिन कृष्ण रुक्मणि विवाह की कथा सुनने लिए कई सैंकड़ा भक्त उमड़ पड़े।आयोजक अधिवक्ता हिमांशु गुप्ता ने बताया की आज शुक्रवार को कथा का समापन कर शनिवार को हवन पूजन बाद भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
More Stories
पंजाब 9 अक्टूबर 26*IPS गौरव यादव नियमित DGP नियुक्त
लखनऊ9अक्टूबर 26*सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम 7 बजे कानून व्यवस्था को लेकर करेंगे अहम बैठक।
मथुरा 9 अक्टूबर 26*विराट कोहली को 5 करोड़ देने का आरोप लगाने वाले फलाहारी बाबा का यू-टर्न,