कानपुर देहात01जनवरी2026*मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने पुखरायां में जन्मदिवस कार्यक्रम में की शिरकत, दी शुभकामनाएं*
*मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने पूज्य श्रीमती प्रेमा कटियार की प्रतिमा का किया अनावरण*
उत्तर प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनपद कानपुर देहात के पुखरायां स्थित प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान में आयोजित पूर्व विधायक विनोद कटियार के जन्मदिवस कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उपस्थित जनसमूह को नववर्ष 2026 की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा पूर्व विधायक विनोद कुमार कटियार जी की पूज्य माता जी, श्रीमती प्रेमा कटियार की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण हेतु संचालित योजनाओं एवं अब तक की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत को मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक विनोद कुमार कटियार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की तथा मा0 राष्ट्रपति जी द्वारा प्रदत्त सम्मान/पुरस्कार प्राप्त होने पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मा0 सांसद रमेश अवस्थी, मा0 कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, मा0 पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सामाजिक सहभागिता, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त संदेश देने वाला रहा।

More Stories
नई दिल्ली10अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली10अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर9अगस्त26* जुआ खेलने एवं आयोजन करने वाले 19 व्यक्ति 5,10,000 रुपया नगदी के साथ गिरफ्तार।