लखनऊ ३१ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 10:30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- कोहरे ने हवाई सेवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगाया, लखनऊ एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम, विजिबिलिटी कम होने से उड़ान संचालन प्रभावित, कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घंटों देरी से चलीं, खराब मौसम के चलते कुछ उड़ानें रद्द भी की गईं, लगातार बदलते शेड्यूल से यात्रियों में बढ़ी परेशानी, एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार, खाड़ी देशों से आने वाली उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित, दम्माम से फ्लाइनेस की उड़ान 8 घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची, रियाद से फ्लाइनेस की उड़ान 6 घंटे देरी के बाद पहुंची, मौसम सामान्य होने तक उड़ानें प्रभावित रहने की आशंका
➡लखनऊ- अवैध कॉलोनियों पर LDA ने कार्रवाई की तैयारी की, कॉलोनियों पर LDA का बुलडोजर चलने की तैयारी, बीकेटी तहसील के सहायक एंक्लेव पर नजर, रैथा रोड कमलाबाद बड़ौली में कई अवैध रो-हाउस बने, 20 बीघा सरकारी भूमि पर बिल्डर ने अवैध निर्माण किया, बिल्डर मयूर जायसवाल पर अवैध रो-हाउस बनाने के आरोप, मंडलायुक्त, एलडीए वीसी ने कार्रवाई के निर्देश दिए, अवैध मकान बिकने से लोगों के बेघर होने की आशंका, LDA प्रवर्तन ज़ोन 4 के रैथा रोड बीकेटी का मामला
➡लखनऊ- सरकारी भर्तियों में आरक्षण का कड़ाई से पालन अनिवार्य, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासनादेश जारी, सभी अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को आदेश, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक ने जारी किया शासनादेश, ओबीसी, SC/ST, ईडब्ल्यूएस आरक्षण अक्षरशः लागू होगा
➡लखनऊ- लखनऊ में ठंड, घने कोहरे का कहर जारी, 1 जनवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना, तराई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी के संकेत, 4 दिनों में दिन का तापमान 4-6 डिग्री बढ़ेगा, रात के तापमान में 3-5 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान, सहारनपुर, शामली समेत 17 जिलों में बारिश की चेतावनी, 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
➡लखनऊ- नए साल को लेकर प्रदेश में अलर्ट, पुलिस प्रशासन कर रहा सघन चेकिंग, धार्मिक स्थलों में नए साल को लेकर भीड़, काशी, मथुरा, अयोध्या में भक्तों की भीड़, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त, रेलवे, बस स्टेशनों पर चेकिंग अभियान
➡देवरिया- ठंड में खुले में मजदूर सोने को मजबूर, सड़क किनारे प्लास्टिक बिछाकर सो रहे मजदूर, बिना आधार कार्ड रैन बसेरे में नहीं रहने दिया जा रहा, रेलवे स्टेशन परिसर में नहीं बना एक भी रैन बसेरा, ठंड में यात्री बेहाल, प्लेटफार्म पर गुजार रहे हैं रातें, यात्रियों की गुहार स्टेशन परिसर में बने रैन बसेरा
➡वाराणसी- इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, लापरवाही का आरोप लगाकर काटा हंगामा, दो दिन में 4 बार ऑपरेशन का आरोप लगाया, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को करवाया शांत, लंका थाना क्षेत्र के कुलवंती अस्पताल की घटना
➡रायबरेली- रायबरेली में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, जाली दस्तावेज से 9 करोड़ का लोन, बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में फर्जीवाड़ा, बैक में मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज, तहरीर पर 48 नामजद लोगों पर दर्ज हुई FIR, 48 खातों में गलत तरीके से पहचान छिपाया
➡फिरोजाबाद- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से 2 बदमाश घायल, 2 अवैध तमंचे, 5 कारतूस, 2 खोखा बरामद, शिकोहाबाद पुलिस आरोपियों को किया अरेस्ट
➡सुल्तानपुर- किशोरी की हत्या का मामला, आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी बदमाश हुआ घायल, कल किशोरी की हत्या की थी, कूरेभार थाना क्षेत्र में मुठभेड़
➡हापुड़- व्यक्ति के साथ साइबर क्राइम की वारदात, व्यक्ति से करीब 9.72 लाख की ठगी की गई, व्यक्ति के खाते से निकाले 9,72,033 रुपए, ठग ने कॉल कर व्यक्ति से ठगे लाखों रुपए, बैंक जाकर व्यक्ति को ठगी की हुई जानकारी, साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
➡मिर्जापुर- स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम हलिया के मंदिर से चोरी, बदमाश ने मंदिर से सोने का मुकुट चोरी किया, आश्रम के CCTV में सोने के मुकुट की चोरी घटना कैद, हलिया थाना क्षेत्र के परमहंस आश्रम का मामला
➡मिर्जापुर- किसानों को समय से नहीं मिल पाता लाभ, समय से नही मिल पाता कृषि बीमा का लाभ, मोथा चक्रवात के चलते नष्ट फसलों का नहीं मिला लाभ, बीमा कम्पनियों की मनमानी किसानों को पड़ रही भारी, मोथा चक्रवात से जिले में किसानों को हुई थी भारी क्षति
➡संभल- डिप्टी कलेक्टर के सामने चली कुर्सियां, लात-घूंसे, ग्रामीणों में चली कुर्सियां, लात-घूंसे, वीडियो वायरल, SIR में फर्जी वोटों की जांच करने पहुंची थीं नीतू रानी, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार जांच करने पहुंचे थे, ग्रामीणों के दो पक्षों ने एक दूसरे पर चलाई कुर्सियां, मारपीट, भगदड़ में डिप्टी कलेक्टर मुश्किल से निकल पाई, असमोली थाना क्षेत्र के विलालपत का वायरल वीडियो
➡गाजियाबाद- लड़कों के झुंड ने झुग्गियों में की तोड़फोड़, दर्जनभर लड़के लाठी-डंडे लेकर झुग्गियों तोड़ने लगे, स्कूटी टकराने के बाद, झुग्गियों में तोड़फेड़ की गई, स्कूटी सवार दोस्तों को लेकर पहुंचा मारपीट की, सेक्टर-23 संजय नगर के रहने वाले है आरोपी, शहर के पॉश इलाके RDC के पास की घटना
➡प्रतापगढ़- कर्बला के पास जमीन विवाद का मामला, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, वादी मुकदमा ने नाम वापस लिया, वकील अनूप श्रीवास्तव का नाम वापस लिया, विजय, विशाल, अंकित जायसवाल को जेल भेजा, जेसीबी लेकर पहुंचने पर दो गुटों में हुआ था बवाल, धार्मिक झंडा गिराने, कब्रिस्तान तोड़ने, मारपीट का आरोप, नगर कोतवाली के चिलबिला इलाके का मामला
➡चमोली- THDC पनबिजली परियोजना में हादसा, आंतरिक परिवहन ट्रेनों की आपस में टक्कर, हादसे के समय ट्रेनों में 109 लोग सवार थे, 60 मजदूर घायल, कई अस्पताल में भर्ती, डीएम और एसपी ने घटना की पुष्टि की, घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज जारी, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, पिपलकोटी स्थित THDC पनबिजली परियोजना में हादसा
➡रुद्रपुर- PM मातृवंदन योजना पर कार्यशाला का आयोजन, योजना की तेजी के लिए बृहद प्रशिक्षण-कार्यशाला, सीडीओ ने सेक्टरवार दैनिक लक्ष्य निर्धारित किए, मॉनिटरिंग सेल गठित, योजना की प्रगति होगी निगरानी, सीडीओ का निर्देश, सीडीपीओ समस्या का समाधान करें, गर्भवती महिलाओं को योजना के लाभ पर विशेष जोर
➡देहरादून- उत्तराखंड के अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान जारी, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी-बारिश का अनुमान-IMD, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में बर्फबारी के आसार, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भी हल्की बर्फबारी की संभावना, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा में हल्की बारिश के आसार, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का अलर्ट, घने कोहरे से रेल से लेकर हवाई सेवाएं प्रभावित, सुबह-शाम के कोहरे से सड़क यातायात भी प्रभावित
➡झारखंड- IPS तदाशा मिश्रा बनीं महिला नियमित DGP, तदाशा मिश्रा राज्य की पहली महिला नियमित DGP, अभी तक प्रभारी DGP थीं तदाशा मिश्रा, नियम बदलकर CM हेमंत सोरेन ने DGP बनाया, रिटायरमेंट से एक दिन पहले आदेश जारी हुआ, पूर्णकालिक DGP का आदेश जारी किया गया, 1994 बैच की IPS अधिकारी हैं तदाशा मिश्रा
➡मध्य प्रदेश- इंदौर में दूषित पानी पीने से 5 लोगों की मौत, देश का सबसे स्वच्छ शहर, 40 से ज्यादा बीमार, संज्ञान लेते हुए CM ने 2 अधिकारी सस्पेंड किए, तीसरे की सेवा समाप्त, 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित, मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे की घोषणा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इलाके का दौरा किया, सरकार ने आधिकारिक तौर पर 3 मौतों की पुष्टि की
———————————-

More Stories
पूर्णिया 5 मार्च 26*अंचल पदाधिकारी रीता कुमारी की दबंगई :
मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मार्च 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार*