मिसेज उत्तर प्रदेश डा0 अर्पणा यादव का कालपी में जगह जगह हुआ सम्मान
श्याम पैलेस ,एमएसवी इण्टर कालेज व सरस्वती विद्या मन्दिर कालपी में आयोजित सम्मान समारोह में रही मौजूदगी
कालपी जालौन
कालपी नगर की बहू व असम केडर के आईएएस अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी मिसेज उत्तर प्रदेश डा0 अर्पणा सिंह का कालपी नगर आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत और सम्मान किया जायेगा।
मिसेज उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम करने वाली डा0 अर्पणा सिंह पत्नी मानवेन्द्र प्रताप सिंह आईएएस कालपी नगर की बहू है।प्रथम नगर आगमन पर शुक्रवार को एमएसवी इण्टर कालेज कालपी में तथा सरस्वती विघा मन्दिर सदर बाजार कालपी में मिसेज उत्तर प्रदेश डा अपर्णा सिंह का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय हो कि आईएएस अफसर मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने एम एस वी इंटर कालेज कालपी तथा सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षा ग्रहण की थी। शुक्रवार को आईंएएस अफसर की धर्म पत्नी को सम्मानित किया गया। उक्त विद्यालयों में शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं के द्वारा मिसेज उत्तर प्रदेश डा अपर्णा सिंह क़ो सम्मानित किया। विद्यालयों में आयोजित सम्मान समारोह में की यादगार बातें प्रस्तुत की गई। श्याम पैलेस में अधिवक्ताओं,पत्रकारो तथा गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित सम्मान समारोह में मिसेज उत्तर प्रदेश डा अपर्णा सिंह तथा आईएएस अफसर मानवेन्द्र प्रताप सिंह का गर्म जोशी से फूल मालाओं तथा बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मलखान सिंह यादव,भारत सिंह यादव सभासद,बन्टू यादव,राजेन्द्र यादव,राजू यादव, अपूर्व शरद श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन कालपी के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तिवारी, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलीम अंसारी, जयवीर सिंह यादव, रविन्द्र श्रीवास्तव,समर सिंह चौहान गुड्डू महेवा, प्रेम कुमार गहोई,मौनस, मनीषा यादव, प्रीति जैतली, रचना यादव,बंटू यादव, प्रमोद दुवे लेखपाल आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे
✍️✍️यूपी आज तक से जिला ब्यूरो मोहित शर्मा की रिपोर्ट ??????????

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*