पूर्णिया बिहार 27 दिसंबर 25*गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें जन्म वर्ष गाठ पर विधायक विजय खेमका ने किया नमन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया दिसंबर। पूर्णिया सिटी स्थित प्राचीन संगत गुरुद्वारा और भट्ठा बड़ी गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह जी की 359वीं जन्म वर्ष गाठ पर आयोजित प्रकाश पर्व में विधायक विजय खेमका ने भाग लिया। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया।
वीर बाल दिवस के अवसर पर सिख समुदाय, सनातन धर्मावलबी, और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर शहजादों की शहादत को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विधायक विजय खेमका ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर शहजादों का त्याग और बलिदान सबों के लिए प्रेरक है। उन्होंने कहा कि साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने अल्प आयु में अपने धर्म से समझौता नहीं किया और मुगलों की अमानवीय यातना को सहकर वीरगति को प्राप्त हुए।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित कर पूरे राष्ट्र को साहिबज़ादों के अदम्य साहस और बलिदान का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम, धर्म प्रथम की भावना के साथ जीवन जीना ही सच्ची देशभक्ति है।
इस अवसर पर विधायक ने पांच भैया भगनी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया और गुरुद्वारा कमिटी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दीपाली कोर, वीणा सूद, सीमा झा, आशा सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार लवली सिंह, सरदार गुरुदयाल सिंह, संजीत सिंह, नृत्यकिशोर पांडेय, वार्ड पार्षद अर्जुन सिंह, राजकुमार यादव, साहित्यकार रामनरेश भक्त, अमित मेहता, संजय मिश्रा, प्रमोद केसरी, काशी चैधरी, पवन सहनी, मुन्ना ठाकुर, पप्पू पासवान सहित काफी श्रद्धालु उपस्थित थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*