बाँदा 27दिसम्बर 25* युकती के साथ पड़ोसी द्वारा किया कुकर्म पर दुराचारी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्
बांदा से**दीवार फांदकर घर में घुसे पड़ोसी ने युवती के साथ जबरिया दुराचार किया। दुराचार करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की दोपहर युवती घरेलू कामकाज कर रही थी। माता तथा पिता दोनों पड़ोस में एक गमी में शामिल होने गए थे। इसी बीच सुना मौका ताक पड़ोसी युवक नमित वर्मा घर के पीछे के हिस्से से दीवार फांदकर घर में घुस गया और बुरी नीयत से युवती को दबोच लिया। उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दुराचार करने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। परिजन जब वापस घर लौटे। तब युवती ने घटना की आप बीती बताई। घर वालों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर एसपी पलाश बंसल ने प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे को कार्यवाही के निर्देश देते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तत्तपरता दिखाते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी नमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

More Stories
पंजाब 27 नवम्बर 28*पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी मांगने वाले 51 वर्षीय व्यक्ति को बड़ा झटका दिया है।
बस्ती 27 नवम्बर 26*15 साल के छात्र पर आया रुपाली मैडम का दिल, लेकर पहुंचीं लखनऊ; होटल में मिली दोनों की लोकेशन!*
लखनऊ 27 नवम्बर 26**गाटा-111 में सरकारी मिट्टी गायब, जवाब भी गायब*RTI घुमाई गई, दूसरी अपील का भी जवाब नहीं*