बाँदा 27दिसम्बर 25*मवई बुजुर्ग गांव में दो दिवसीय विराट दंगल व मेले का आयोजन हुआ संपन्न*
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*- शहर मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग के स्थान गोसाईं तालाब के समीप में दो दिवसीय विराट दंगल व मेला में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों की कुश्ती हुई जिस पर 51000 रूपये और एक गदा पुरस्कार रखा गया था जिसमें हुकुम सिंह कुसमरा हमीरपुर, वीरेंद्र टेढ़ा,सुरेश मथुरा, शाहबाज अलीगढ़,शिवा हाथरस, अंकुर आगरा, राधेश्याम मिरगहनी, सूरज हरियाणा,मोनू अलीगढ़, फहीम हाथरस, शिव विलास पलरा,राजेश मर्का,अभिलाष पलरा, और वही महिला कुश्ती भी हुई जिसमें बांदा व लामा के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसमें लामा की विजेता बनी ,वही अन्य पहलवान ने अपने-अपने दाव पेच दिखाए जिसमें आयोजक रामकिशुन प्रजापति उर्फ लल्लू पहलवान द्वारा सभी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया,51000 रुपए व गदा अगले साल पहलवानों को दिया जाएगा। क्योंकि सभी बड़ी कुश्ती हुई पर सभी कुश्ती बराबर में होने के कारण मुकाबला फाइनल तक नहीं पहुंच सका और गदा पुरस्कार अगले वर्ष जो विजेता विजयी होगा उसे दिया जायेगा।
दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बल्देव प्रसाद वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष , प्रवीण सिंह भाजपा नेता व बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक , रामसेवक जिला अध्यक्ष बसपा बांदा, सुखलाल बौद्ध वरिष्ठ पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य, बीके सिंह बड़े भैया ,पुनीत प्रजापति ,संतोष सविता, विजय शंकर प्रजापति एडवोकेट प्रधान सिसोलर , बशगोपाल यादव प्रधान , रामलाल प्रजापति,विनोद कुमार,जितवा यादव, बी एल प्रजापति , गजेन्द्र प्रजापति योगेन्द्र प्रजापति, अंकुर, हिमांशु, पप्पू खान, शीलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।
वही दूसरी तरफ दूर दराज से चलकर मेले में पहुंची दुकाने शानदार मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई थी, जिसमें दूर दराज से और गांव के कोने कोने से चलकर आये महिलाओं बच्चों, आदि लोगों ने जमकर मेले में खरीदारी की ।

More Stories
लखनऊ30अपर526*तमिलनाडुविधानसभा चुनाव मतगणना हेतु यूपी से 3 ऑब्जर्वर नियुक्त
हरदोई30अप्रैल26*महिला अभिभावक से अभद्रता पर एफआईआर दर्ज,
लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………*