✍️ उत्तर प्रदेश/अमेठी
अमेठी 23दिसम्बर25*कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, आपस में भिड़े कई वाहन 02 की मौत, 16 घायल*
अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना अंतर्गत लखनऊ–वाराणसी हाइवे पर बीती रात कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया,मंगलम डिग्री कॉलेज के पास बने ओवरब्रिज से पहले एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं।
*इस संबंध में मुसाफिरखाना थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया बीती रात करीब 02 बजे लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसके पीछे चल रही चार अन्य ट्रकें भी आपस में भिड़ गईं। इसी दौरान पीछे से आ रही यात्रियों से भरी एक रोडवेज की जनरथ बस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन कोहरे के कारण बस ट्रक से जा टकराई। बस के पीछे चल रही एक कार भी बस से भिड़ गई। एक साथ कई वाहनों की टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।*
पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 16 घायलों में से 14 की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
*मृतकों में एक की पहचान मोहम्मद शमशाद निवासी जायस जनपद अमेठी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान की जा रही है। दोनों मृतक ट्रक चालक बताए जा रहे हैं, वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति ट्रक के क्लीनर बताए गए हैं।*

More Stories
अयोध्या 3 अप्रैल 26*ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद
लखनऊ 3 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें