सुल्तानपुर 22दिसम्बर 25*बस स्टेशन रैन बसेरे में डीएम का औचक निरीक्षण,यात्रियों को बांटे कंबल*
सुल्तानपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुल्तानपुर बस स्टेशन परिसर स्थित रैन बसेरे में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे लगभग दर्जनों लोगों को कंबल वितरित किए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सर्दी के मौसम में किसी भी यात्री या जरूरतमंद को असुविधा न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाए। रैन बसेरे में साफ-सफाई, पर्याप्त कंबल, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,