अयोध्या 22दिसम्बर 25*सड़क हादसे मे युवा पत्रकार के निधन से इलाके मे शोक की लहर
एक हादसे ने छीन ली मवई क्षेत्र की बुलंद आवाज
युवा पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता फरहान खां का असमय निधन
क्षेत्र में शोक की लहर
भेलसर(अयोध्या) : मवई थाना क्षेत्र के नए पुरवा मजरे सिपहिया कोटवा गांव निवासी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता फरहान खां (30) का रविवार को नेशनल हाइवे पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया।फरहान खान पत्रकार को घायल अवस्था में सीएचसी मवई लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
फरहान खां क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ थी। वे अपने निष्पक्ष, निर्भीक और बेबाक विचारों के लिए जाने जाते थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने में वे कभी पीछे नहीं हटे, यही वजह थी कि कम समय में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली थी।उनके असमय निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों, पत्रकारों और राजनीतिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही बात है फरहान खां का जाना समाज और पत्रकारिता दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।
पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां कहा कि फरहान हुसैन खां ने कम समय समाज के सभी वर्गों में अपनी मजबूत पैठ बना रखी थी।उनका असमय जाना हम लोगों के लिए गहरा आघात है।फरहान की कमी हमेशा मुझे महसूस होती रहेगी।फरहान की मौत पर पूर्व प्रमुख निशात अली खान,शाह मसूद हयात ग़ज़ाली, मो0 अतीक खान,शहीम अहमद,मो0 आमिर खान एडवोकेट,अब्दुल हमीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शमीम खां,पूर्व प्रधान कदीर खां,पूर्व जिला पंचायत सदस्य आतिर खां ,पूर्व प्रधान सैदपुर आबिद हुसैन,भाजपा नेता महेंद्र पांडेय,कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला, अधिवक्ता अरशद शेरा, प्रधान अजीमुद्दीन खान, प्रधान राधेश्याम,प्रधान प्रनिधि सुनील चंद मिश्रा,परमानंद शुक्ला,संतोष यादव,भानू यादव,शाकिब खान,बबलू खान आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

More Stories
मुंबई19मई26* बुलडोजर एक्शन, बांद्रा ईस्ट के ये 500 अवैध निर्माण ध्वस्त,*
कानपुर नगर19मई26*20 मई को दवा दुकानों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश*
मथुरा19मई26*चोरी के मोबाईल व मोबाईल पोर्टस का व्यापार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*