ऋषभदेव, 6 जनवरी*प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ।
उपखण्ड ऋषभदेव की ग्राम पंचायत पण्ड्यावाडा में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ।
शिविर में डाक्टर परमार ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को पंचायतीराज विभाग से संबंधित 74 आवासीय पट्टे,3 परित्याग प्रमाण पत्र,29 जोड़ कार्ड,60 आवास की स्वीकृति पत्र,18 पेंशन पीपीओ वितरित किए गए । पीएचडी विभाग द्वारा पीने के पानी की जांच करने लिए सरपंच देवीलाल मीणा एक मशीन दी गई । कृषि विभाग द्वारा एक किसान को स्प्रे मशीन दी गई ।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सविता मीणा, पंचायत समिति ऋषभदेव की प्रधान केशर देवी मीणा, उपखण्ड अधिकारी गोविन्द सिंह रतनू, तहसीलदार लाल शंकर सुनकर, विकास अधिकारी हिंदलाजदान चारण, सरपंच देवीलाल मीणा,लेम्पस अध्यक्ष अमरसिंह परमार,शंकर जोशी,प्रेम कुमार मीणा, नरेन्द्र पण्डया,कानि्तलाल कलाल, जयसिंह परमार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के महासचिव पंडित मोहनलाल औदिच्य उपस्थित थे ।

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम