जनपद २२ दिसंबर २५ * बाग में मिला नवजात शिशु का शवः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, ठंड से हुई थी मौत. ..
——————
बाग में मिला नवजात शिशु का शवः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, ठंड से हुई थी मौत
जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज नगर पंचायत के पिठला गांव में बीते 16 दिसंबर की सुबह गांव के बाहर एक बाग में एक नवजात शिशु का शव मिला था।
जिस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
वही कुमारगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
कल रविवार को थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे की मौत अत्यधिक ठंड के कारण हुई है परन्तु शिशु की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है, वे उस मां की पहचान की मांग कर रहे हैं जिसने बच्चे को जन्म के बाद छोड़ दिया।
पुलिस अभी तक बच्चे को फेंकने वाले व्यक्ति का पता नहीं लगा पाई है।
यह घटना अभी भी एक पहेली बनी हुई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*