अयोध्या 20दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे आज रामनगरी अयोध्या पहुंचे।
फार एवर लॉन में आयोजित होने वाले अयोध्या महोत्सव का भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन के बाद मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
कोडिंग कफ सिरप मामला गंभीर बताते हुए इसे जांच का विषय बताया।
कहा—मुख्यमंत्री योगी ने जांच के लिए कमेटी गठित की है।
जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होने का भरोसा जताया।
दोषी चाहे सपा के हों या कोई और, किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
घृणित कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन पर भगवान राम की कृपा है।
पूरे तन मन के साथ सीएम योगी उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं
उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है जल्द ही सर्वोत्तम प्रदेश होगा
होलिका दहन और शव दाह से प्रदूषण की बात को खारिज कर इसे संस्कृति का हिस्सा बताया।
[20/12, 6:13 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने टीएमसी विधायक मदन मित्रा के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
मदन मित्रा ने भगवान राम को मुस्लिम बताए जाने का बयान दिया था।
बृजभूषण सिंह ने कहा कि 10–15% को छोड़कर अधिकांश मुस्लिम सनातनी हैं।
उन्होंने दावा किया कि चार–पांच पीढ़ी पहले अधिकतर मुस्लिम हिंदू थे।
बृजभूषण सिंह के अनुसार मुस्लिम भी भगवान राम की संतान हैं और सनातनी परंपरा से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि सृष्टि की शुरुआत मनु से मानी जाती है और परंपरा भगवान राम तक आती है।
एसआईआर प्रक्रिया पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा वोट हिंदुओं के कट रहे हैं।
बृजभूषण सिंह ने दावा किया कि गोंडा में ब्राह्मण समाज के सबसे ज्यादा वोट कटे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही 4–5 करोड़ वोट कटने की बात कह चुके हैं।
बयान देते समय बृजभूषण शरण सिंह थाना पूराकलंदर के फिरोजपुर गांव में शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे।
[20/12, 6:53 pm] +91 87380 48060: *न्याय की दहलीज़ पर विधवा महिला, तहसीलदार के आदेश पर उठे सवाल — क्या मिलेगा इंसाफ*
अयोध्या/मिल्कीपुर।
मिल्कीपुर तहसील से जुड़ा एक मामला इन दिनों प्रशासनिक और न्यायिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। न्यायिक तहसीलदार मिल्कीपुर रंजन वर्मा द्वारा पारित आदेश, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर की रिपोर्ट और पीड़ित विधवा महिला द्वारा जिलाधिकारी अयोध्या को दिया गया प्रार्थना पत्र — इन तीनों दस्तावेज़ों ने मिलकर एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है: क्या एक विधवा महिला को वास्तव में न्याय मिलेगा?
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति की मृत्यु के बाद वह सभी वैध दस्तावेज़ों के बावजूद अपने अधिकारों से वंचित कर दी गई। परिवार रजिस्टर, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, पेंशन से जुड़े अभिलेख और न्यायालय में लंबित मामलों में स्वयं को पत्नी के रूप में दर्ज किए जाने के बावजूद, न्यायिक तहसीलदार द्वारा पारित आदेश ने उसकी स्थिति को और जटिल बना दिया।
महिला ने जिलाधिकारी अयोध्या को दिए गये प्रार्थना पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि आदेश पारित करते समय तथ्यों की समुचित जांच नहीं की गई, न ही प्रस्तुत साक्ष्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन हुआ। उसका कहना है कि यह आदेश न केवल उसके संवैधानिक अधिकारों का हनन करता है, बल्कि एक विधवा महिला के सामाजिक अस्तित्व पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।
वहीं, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में मामले के तथ्यों का उल्लेख तो किया गया है, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट में जमीनी सच्चाई और उसके पक्ष के महत्वपूर्ण बिंदुओं को दरकिनार कर दिया गया। यही कारण है कि अब पूरा मामला उप जिलाधिकारी स्तर पर लंबित है और पीड़ित महिला न्याय की आस लगाए बैठी है।
यह मामला केवल एक महिला का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का आईना है जहाँ काग़ज़ों में न्याय और ज़मीनी हकीकत के बीच की खाई साफ दिखाई देती है। सवाल यह भी है कि जब एक विधवा महिला अपने सारे प्रमाणों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर हो, तो आम नागरिक का भरोसा कानून पर कैसे कायम रह पाएगा?
अब निगाहें जिलाधिकारी अयोध्या पर टिकी हैं। क्या वे न्यायिक तहसीलदार के आदेश और उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट की निष्पक्ष समीक्षा कर पीड़िता को राहत देंगे, या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?
सवाल वही है — क्या विधवा महिला को मिलेगा न्याय, या फिर व्यवस्था की चुप्पी उसके हक़ को निगल जाएगी?
[20/12, 7:27 pm] +91 87380 48060: शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ- गैंगस्टर शकुन्तला शर्मा के खिलाफ कार्रवाई, अभियुक्ता की सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश , न्यायालय द्वारा कुर्की का आदेश जारी किया गया
➡लखनऊ- बीजेपी कार्यालय में चल रही बैठक खत्म, जेपी नड्डा, सीएम योगी बैठक से निकले, सरकार,संगठन की अहम बैठक चल रही थी, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहे, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बैठक में मौजूद रहे
➡रुद्रपुर – एसपी कार्यालय पेट्रोल लेकर पहुंची महिला, प्रॉपर्टी विवाद के चलते आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना टली , एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने दिया आश्वासन
➡अम्बेडकरनगर- घर से कुछ दूरी पर मिला छात्रा का शव, 15 वर्षीय छात्रा नसरुद्दीनपट्टी की निवासी, दो दिसंबर से गायब थी, कुछ दिन पुराना शव , तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के नसरुद्दीनपट्टी का मामला
➡मुरादाबाद – करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का मामला, ई-वे बिल तैयार करने वाला आरोपी अरेस्ट, GST चोरी मामले में SIT टीम की कार्रवाई, आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया, बोगस फर्मो के ई-वे बिल तैयार करता था, बरामद लैपटॉप में 500 बोगस फर्मों का ब्यौरा
➡इटावा- न्याय और साहित्य का ऐतिहासिक संगम, CJI सूर्यकांत का इटावा आगमन, हिन्दी सेवा निधि के 33वें अधिवेशन में पहुंचे ., सरस्वती प्रतिमा पर किया दीप प्रज्वलन
➡नोएडा – 2 करोड़ की चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, इवेंट में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद, बरामद सामान की कीमत 2 करोड़ रुपए, ओसीस प्रोडक्शन कंपनी में काम करते थे, 4 ट्रक सामान छुपाकर दोनों बेचने वाले थे, किसी और इवेंट कंपनी को बेच देने वाले थे, थाना फेस 1 पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट
➡कौशाम्बी – नवजात शिशु का शव मिला , कपड़े में लपेटकर पुल के नीचे फेंका गया , पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर की घटना
➡जालौन- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त ने सुनी फरियादें, कमिश्नर ने उरई तहसील में सुनी फरियादियों की समस्याएं, 17 शिकायतो में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण, Nअन्य शिकायतों के निस्तारण के दिए गए निर्देश, मण्डलायुक्त विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजन
➡हापुड़- क्रिसमस-डे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, हापुड़ में 6 चर्चों पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, क्रिसमस-डे को लेकर 7 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित, डायल-112,PRV,क्यूआरटी को सक्रिय रहने के निर्देश
➡नोएडा – नोएडा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी , उत्तराखंड महाकौथिग मेले में हुए शामिल, 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होगा मेला, नोएडा स्टेडियम में चल रहा महाकौथिग मेला
➡एटा – चोरी की वारदात का हुआ खुलासा, 3 अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ्तार, दुकान के CCTV कैमरे से मिले फुटेज, विपिन, गोनेस और सिंटू को अरेस्ट , जलेसर क्षेत्र के नूंखास का मामला
➡आगरा – थाना कमलानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज, धोखाधड़ी, शोषण मामले में गिरफ्तारी, कमलानगर क्षेत्र से अभियुक्त गिरफ्तार, मॉडलिंग शो के जरिए पहचान, मंदिर में शादी , शादी के बाद पत्नी को घर नहीं ले गया, बहला-फुसलाकर 2.50 लाख रुपये हड़पे, 10 तोला सोना भी ले जाने का आरोप, थाना कमला नगर पुलिस ने की कार्रवाई
➡चित्रकूट- डीएम,एसपी ने विद्यालय का किया निरीक्षण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण, एस्टॉनोलॉजी/एस्ट्रोलॉजी कक्ष को स्टोर बनाया, कक्ष को स्टोर बनाए जाने पर डीएम नाराज़, डीएम,एसपी ने छात्राओं से किया सीधा संवाद
➡जालौन- सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मण्डलायुक्त , उरई तहसील में सुनी फरियादियों की समस्याएं, 17 शिकायतो में 7 का मौके पर निस्तारण, मण्डलायुक्त विमल कुमार दुबे की थी अध्यक्षता
➡हापुड़- युवती से अश्लील हरकत करने वाला अरेस्ट, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी
➡हरदोई- सेवा निवृत शिक्षक के घर चोरी , ताला तोड़कर जेवर, नगदी चोरी , करीब 20 लाख की चोरी- परिजन , पीड़ित ने पुलिस को दी चोरी की तहरीर , अतरौली क्षेत्र के बसहिया मजरा का मामला
➡अलीगढ़ – अनियमितता व फर्जी हस्ताक्षर का मामला, नगर आयुक प्रेम प्रकाश मीणा की कार्रवाई, लिपिक श्री कृष्ण गुप्ता तत्काल निलंबित, लिपिक के खिलाफ FIR कराने के आदेश
➡बदायूं – भारत समाचार क़ी ख़बर का असर, दिनदहाड़े लूट के प्रयास का मामला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का बड़ा एक्शन, मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए , थाना इंचार्ज अबदेश कुमार निलंबित , चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार निलंबित हुए, सिपाही राजेश कुमार भी निलंबित किए गए, प्रकरण की DIG अजय साहनी कर रहे मॉनिटरिंग, उघेती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव की थी घटना
➡अम्बेडकरनगर- पशु तस्करों पर पुलिस ने की कार्रवाई , 3 पिकअप वाहन से 3 गोवंश बरामद , घटना में शामिल 7 आरोपी गिरफ्तार , सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल , कटका क्षेत्र के नूरपुर कला से गिरफ्तारी
————————————–
[20/12, 9:08 pm] Indra Kumar Singh Barabanki: यूपी –
बुलंदशहर में 29 जुलाई 2016 को हाईवे पर मां–बेटी से हुए गैंगरेप में 9 साल बाद कोर्ट ने 5 आरोपी दोषी करार दिए।
जुबेर उर्फ सुनील, साजिद, धर्मवीर, नरेश को 22 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी।
एक फैमिली नोएडा से शाहजहांपुर जा रही थी। बुलंदशहर में लुटेरों ने हाईवे पर कोई भारी वस्तु फेंककर कार रोकी। मां–बेटी को खेत में ले गए और ढाई घंटे तक पांचों ने रेप किया।
14 साल की लड़की उस वक्त पीरियड से थी। लड़की ने ये बात लुटेरों को बताई। इसके बावजूद उन्होंने रेप किया।
ये केस पूरे देश में बहुचर्चित रहा था। 19 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए थे।
[20/12, 9:26 pm] Indra Kumar Singh Barabanki: . “`NEWS HEADLINES“`
❣️TOP 18 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*20/12/2025*
*==========================*
*1.* शेयर बाजार में दिसंबर में भी विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 22,864 करोड़ रुपये की निकासी।
*2.* बांग्लादेश में ताजा हिंसा के पीछे ISI की ढाका स्थित यूनिट का हाथ! बंगाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में अस्थिरता फैलाने की PAK जासूसी एजेंसी की साजिश की खबरें।
*3.*’मतुआ समुदाय TMC की दया पर नहीं रहेगा निर्भर, CAA के तहत मिलेगी नागरिकता’, बंगाल दौरे के बाद PM मोदी का ट्वीट।
*4.* ममता सरकार ने ‘कर्मश्री’ परियोजना का नाम बदलकर ‘महात्माश्री’ किया, कार्य दिवस 75 से बढ़ाकर 100 दिन हुए, राज्यपाल ने अधिसूचना पर किए हस्ताक्षर।
*5.* 75 मिनट की ताहेरपुर रैली को कोलकाता एयरपोर्ट से 15 मिनट के ऑडियो संदेश से PM मोदी ने किया समाप्त, मेसी इवेंट के दौरान अराजकता को लेकर फेसबुक पर ममता सरकार को ठहराया दोषी।
*6.* मेसी इवेंट के आयोजक शताद्रु दत्ता के बैंक खाते से जब्त किए गए 22 करोड़ रुपये, लोगों को मिलेगा टिकटों का पैसा?
*7.* क्या काज़ी नज़रुल इस्लाम का मकबरा रहेगा सुरक्षित? ढाका विश्वविद्यालय परिसर में छात्र नेता उस्मान हादी को बगल में दफनाए जाने के बाद पश्चिम बर्दवान के चुरुलिया स्थित परिजन चिंतित।
*8.*’मुर्शिदाबाद की 22 सीटों में से मैं 9 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा, अगर कांग्रेस चाहे तो मैं सीटें छोड़ दूंगा, 3 सीटें सीपीएम को और 1 सीट आईएसएफ को देने को राजी’ पार्टी ऐलान से पहले हुमायूं कबीर का बयान।
*9.* हावड़ा के शिबपुर में राहगीरों से बंदूक की नोक पर मोबाइल और पैसे लूटने के आरोप, CCTV फुटेज के आधार पर 2 नाबालिग गिरफ्तार।
*10.* IndiGo के यात्रियों को 26 दिसंबर से मिलेगा मुआवजा, 3.8 लाख ग्राहकों पर ₹376 करोड़ खर्च होने का अनुमान।
*11.* गुवाहाटी में PM बोले- मोदी कांग्रेस की गलतियां सुधार रहा: कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को छूट दी, हम उन्हें पहचानकर बाहर कर रहे।
*12.*’केवल एक मोदी काफी हैं’, विदेश मंत्री जयशंकर ने खुद को बताया हनुमान; गूंजने लगी तालियां।
*13.* हिजाब विवाद: डॉक्टर नुसरत परवीन ने आज नहीं ज्वाइन की नौकरी, नीतीश सरकार ने ज्वाइनिंग की तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर की।
*14.* महाराष्ट्र: BMC इलेक्शन में महाविकास अघाड़ी गठबंधन को झटका! कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान।
*15.* नीरव मोदी की भारत वापसी में अभी कितनी देर?: ब्रिटेन की अदालत में टली सुनवाई, जेल में ‘कागजों’ ने फंसाया पेंच।
*16.* यूपी के गोरखपुर में मां ने पैदा होते ही नवजात को अपनाने से किया इनकार, दूध पिलाने से भी किया मना; पति के विश्वासघात को बताई वजह*श।
*17.* फिल्म ‘धुरंधर’ के मेकर्स हुए मालामाल, बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा किया पार, विदेश में बजा डंका।
*18.* एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में सबसे बड़ा खुलासा:लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; 7 सेट में 3 लाख दस्तावेज जारी।
*==========================*
[20/12, 9:30 pm] +91 87380 48060: *सुलतानपुर 20दिसंबर/ सोशल मीडिया पर वायरल खबर ‘सुल्तानपुर में स्वस्थ्य व्यक्ति को मिली व्हीलचेयर के संबंध में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जानकारी के अनुसार विधायक द्वारा जो व्हील चेयर दी गई है।वह दिव्यांग संदीप के पिता राम धनी निवासी बनकेपुर थे। क्योंकि दिव्यांग वितरण कार्यक्रम में आने में असमर्थ थे इसलिए उनके पिता को दी गई।*

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिक करें आवेदन*
कौशाम्बी 20मार्च 26**जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*रमजान के महीने के जुमे की अलविदा की नमाज को लेकर संदीपन घाट थाना पुलिस विभिन्न गांवों में रही मौजूद*