February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २१ दिसंबर २५ *  यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों से बड़ी खबरें। ...

नई दिल्ली २० दिसंबर २५* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरे। ….

नई दिल्ली २० दिसंबर २५* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरे। ….

❣️TOP 16 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*20/12/2025*
*==========================*

*1.* मौसम बना बेईमान! गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द; SSB ट्रेनिंग सेंटर के स्थापना दिवस में होना था शामिल।

*2.* अब होटल बिजनेस में धमाकेदार एंट्री करने की तैयारी कर रहा अडानी ग्रुप, एयरपोर्ट और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के आसपास होटल खोलने की योजना।

*3.* बंगाल में महाजंगल राज, घुसपैठियों को बचाने की कोशिश, कमीशनखोरी वाली सरकार, कई प्रोजेक्ट अटके, TMC मेरा विरोध हजार बार करे, लेकिन राज्य का विकास क्यों रोक रही, PM मोदी का दमदम एयरपोर्ट से वर्चुअल संबाेधन में ममता बनर्जी पर हमला।

*4.* ‘बिहार चुनाव के नतीजों ने बंगाल में बीजेपी की जीत के खोल दिए रास्ते’, बोले पीएम मोदी।

*5.* मुर्शिदाबाद जिला परिषद की पूर्व सदस्य शाहनाज बेगम ने अधीर चौधरी के हाथों थामा कांग्रेस का झण्डा, सोशल मीडिया पर ‘चोर’ लिखकर छोड़ी थी तृणमूल।

*6.* गोवा नाईट क्लब हादसे पर मेयर फिरहाद हकीम की स्वीकारोक्ति, कोलकाता में व्यावसायिक क्लबों को काबू में लेने के लिए कानूनी अड़चनें हैं बाधक।

*7.* बांग्लादेश हिंसा की आग कोलकाता तक नहीं पहुंचे, सीपी मनोज वर्मा ने पुलिस को किया सतर्क।

*8.* राजस्थान सरकार पर 6.76 लाख करोड़ से ज्यादा कर्ज: छोटे उद्योगों में निवेश 32.44% बढ़ा, लेकिन रोजगार घटे, केंद्रीय सहायता में 36.70% की कमी।

*9.* पटना जंक्शन पर तेजस एक्सप्रेस में यात्री ने बीमार नर्स को जड़ा थप्पड़, बचाने आए बुजुर्ग को भी पीटा, मामला दर्ज।

*10.* गुजरात में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने महिला को मारा थप्पड़, भड़के मेवाणी, अहमदाबाद कमिश्नर ने लिया संज्ञान।

*11.* यूपीः नए साल में शराब के शौकीनों को लगेगा झटका! 100 रुपये तक महंगी हो सकती है अंग्रेजी बोतल।

*12.* देश में बनी 205 दवाओं के सैंपल फेल: CDSCO के ड्रग अलर्ट में खुलासा, 47 दवाएं हिमाचल में मैन्युफैक्चर, खांसी-बुखार और हार्ट की मेडिसिन शामिल।

*13.* ‘साथ काम करने वाले मुस्लिम युवक ने लगाए झूठे आरोप’, बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की हत्या पर तस्लीमा नसरीन का दावा, जताया दुख।

*14.* बांग्लादेश हिंसा- BNP नेता के घर में लगाई आग, 7 साल की बच्ची जिंदा जली; हादी के नमाज ए जनाजा में शामिल हुए मोहम्मद यूनुस, माणिक मियां एवेन्यू पर उमड़ा जनसैलाब।

*15.* अमेरिका में दवा की कीमतों में कटौती, ट्रंप ने नौ कंपनियों से मिलाया हाथ, भारत पर भी पड़ेगा असर।

*16.* विश्‍व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, गिल- जितेश बाहर, अक्षर बने उपकप्‍तान

*===========================*

Taza Khabar