March 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २१ दिसंबर २५ *  यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों से बड़ी खबरें। ...

अयोध्या 19दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 19दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[19/12, 5:16 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: नगर निगम की अलाव व्यवस्था भष्टाचार की भेट चढी
अलाव व्यवस्था कागज़ तक सीमित

60 वार्ड 45प्वाईंट पर अलाव क्या खूब गणित

भ्रष्टाचार के चलते नहीं दिख रहा कहीं अलाव की व्यवस्था

अयोध्या -नगर निगम अयोध्या में अलाव की व्यवस्था कल 60 वार्डों में सिर्फ 45 जगह पर सुनिश्चित की गई है जोकि नाकाफी है अयोध्या के प्रमुख स्थलों तक को पॉइंट में शामिल नहीं किया गया है यह आरोप मणिराम दास छावनी वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि पांडे ने लगाया है रिशु पांडेय ने बताया मेरे वार्ड के 15 पॉइंट में एक भी पॉइंट अलाव जलने के लिए चिन्हित नहीं हुए जबकि महापौर आवास और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्थान भी इसी क्षेत्र में आता है, वही हनुमान कुंड वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि अलाव जलाने की व्यवस्था में पूरी तरह कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है, हमारे वार्ड के 16 पॉइंट में एक भी पॉइंट पर अलाव नहीं जल रहा है। नगर निगम के एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी तक नगर निगम द्वारा अलाव जलाने के लिए टेंडर ही नहीं किया गया है नगर आयुक्त के विशेषाधिकार पर कुछ प्वाइंटों पर लकड़ी जलाने की व्यवस्था कराई गई है। सत्ता पक्ष के पार्षद लगातार नगर निगम पर आरोप लगा रहे हैं महापौर से वार्ता पर उनके द्वारा बताया गया कि हम बाहर हैं कल आकर व्यवस्था देखेंगे नगर निगम में कुल 60 वार्ड है और 60 वार्डों में नगर निगम की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सिर्फ़ 45 पॉइंट पर अलाव जलना बेहद गंभीर विषय है। राम जन्मभूमि दर्शन हेतु लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या आ रहे हैं जो कि नयाघाट ,कच्चाघाट,पक्काघाट बाल्मिकी भवन, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम जन्मभूमि कार्यशाला जैसी विभिन्न जगहों पर जाते हैं इतनी कड़क ठंड में कहीं भी अलाव की व्यवस्था न का न होना जाना यह प्रशासन पर प्रस्ताव चिन्ह खड़ा करता है। वहीं कुछ स्थलों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा लकड़ी की जगह कूड़ा इकट्ठा करके ठंड से बचने का उपाय करते देखा गया।
[19/12, 5:19 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
निर्मला हॉस्पिटल में इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला मरीज की मौत का मामला, सीएमओ ने मामले की जांच कर मरीज भर्ती करने पर लगाई रोक, बेसमेंट में चल रहे आईसीयू को भी किया सील, भर्ती मरीज के संबंध में अभिलेख मांगने पर चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा नहीं दिया जा सका कोई अभिलेख, अस्पताल में गंभीर अनियमतता का आरोप, मानक के विरुद्ध चल रहा था आईसीयू, अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के साकेतपुरी में चल रहा है निर्मला हॉस्पिटल, निर्मला हॉस्पिटल के संचालक डॉ राजेंद्र कुमार बनोधा रहे हैं आईएमए पूर्व अध्यक्ष, अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के कनी गंज की रहने वाली थी मृतक महिला मरीज।
[19/12, 5:19 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
साप्ताहिक बाजार को लेकर गुलाब बाड़ी से कोहिनूर होटल के मोड़ तक लगा भारी जाम, पुलिस की लापरवाही आई सामने, सड़क के दोनों किनारे पर व्यापारी लगा रहे दुकान जिससे लग रहा भारी जाम, आने जाने वाले लोग हो रहे परेशान, बृहस्पतिवार को गुलाब बाड़ी मैदान में लगती है साप्ताहिक बाजार।
[19/12, 5:19 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
अयोध्या के बाद त्रिनिदाद और टोबैगो में ‘मिनी अयोध्या’ के रूप में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और एनआरआई प्रेम भंडारी ने अयोध्या में मीडिया को इसकी जानकारी दी।

रामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे थे प्रेम भंडारी।

त्रिनिदाद में बनने वाले राम मंदिर के लिए प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पहले ही वहां पहुंच चुकी है।

प्रतिमा अयोध्या में विराजमान रामलला की प्रतिमा से मिलती-जुलती होगी।

मंदिर उत्तरी अमेरिका और कैरेबियाई देशों में रहने वाले राम भक्तों के लिए आध्यात्मिक केंद्र बनेगा।

परियोजना स्थानीय सरकार के सहयोग से संचालित होगी, जिसमें लगभग 40 हिंदू संगठन सहभागी हैं।

मंदिर परिसर को ‘मिनी अयोध्या’ के रूप में विकसित कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को वैश्विक पहचान दी जाएगी।
[19/12, 5:19 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या
देश के गृहमंत्री अमित शाह से मिले अयोध्या के बीकापुर भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान, मंत्रिमंडल में जगह मिलने के लग रहे हैं कयास, अयोध्या के बीकापुर विधानसभा से भाजपा विधायक हैं अमित सिंह चौहान, पिता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई मंत्री तो मां शोभा सिंह चौहान बीकापुर विधानसभा से ही रह चुकी है भाजपा विधायक।
[19/12, 5:19 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
आज अयोध्या के जेल परिसर में अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई,अमर शहीद अशफाक उल्ला खान के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व अध्यक्ष कमला शंकर पांडे, महामंत्री मनोज वर्मा परमानंद, भाजपा नेता सुनील तिवारी, कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा मुकेश तिवारी डॉक्टर अवधेश वर्मा जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडे मौजूद रहे।

Taza Khabar