पूर्णिया बिहार18दिसंबर25* युथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शाहाबाद यूनिट का तीन दिवसीय फैमिली कैंप आयोजित,
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल,
पूर्णिया बिहार : वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शाहाबाद यूनिट द्वारा आयोजित 3 दिवसीय फैमिली कैंप में भाग लेने के बाद पूर्णिया यूनिट की 10 सदस्यीय टीम आज वापस लौटने के बाद फैमिली कैंप के बारे में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के राज्य सचिव सिद्धार्थ प्रताप उर्स ऋषिजी ने बताया कि बिहार राज्य के शाहाबाद, पूर्णिया, कटिहार, भोजपुर और पटना यूनिट के साथ ही कर्नाटक से आए कुल 45 सदस्यों ने इस कैंप में भाग लिया।उन्होंने आगे बताया कि एसोसिएशन द्वारा इसके पूर्व भी राजगीर और मंदार के पर्वत में कई कैंप आयोजित किए गए हैं जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया था।श्री सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शाखा द्वारा अगले वर्ष राजगीर,मंदार पर्वत और कैमूर में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बारे में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष ए के बोस ने बताया कि वाल्मिकी नगर पश्चिम चंपारण जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण स्थान है और टाइगर रिजर्व बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य है जो नेपाल की सीमा से सटा है और घने जंगलों, वन्य जीवों(बाघ, तेंदुआ, हिरन आदि)और गंडक नदी के प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।यह स्थान प्राचीन मंदिरों जैसे जटा शंकर मंदिर,कालेश्वर मंदिर और नरदेवी मंदिर तथा जंगल सफारी,रिवर राफ्टिंग,वाटर एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है और इसे बिहार का कश्मीर भी कहा जाता है। पूर्णिया यूनिट अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के राष्ट्रीय और विभिन्न राज्य शाखाएं ट्रैकिंग,फैमिली कैंप और बच्चों के लिए नेचर स्टडी कैंप का आयोजन करती है।इस कैंप में राज्य उपाध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह(आरा),कटिहार यूनिट सचिव सुभाष चंद्र झा,82 वर्षीय कर्नाटक की गोपी अम्मा और शाहाबाद यूनिट के चेयरमैन और फैमिली कैंप के आयोजक रामा कांत सिंहा ने भी भाग लिया।

More Stories
मथुरा 23 फरवरी 26 आगामी होली के मध्येनजर कृष्ण जन्मभूमि पर मीटिंग
मथुरा 23 फरवरी 26 आगामी त्योहारों के दृष्टिकोण जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल भ्रमण
मथुरा 23 फरवरी 26थाना शेरगढ पुलिस द्वारा साइबर ठगी/टटलूबाजी कर रहे कुल 34 अभियुक्तगणों को साइबर अपराध में प्रयुक्त सामान सहित किया गिरफ्तार ।