लखनऊ १८ दिसंबर २५* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 5 :30 की बड़ी खबरे। ……..
➡लखनऊ- शहीदपथ पर चलती कार में लगी भीषण आग, कार में सवार 2 लोग बाल-बाल बचे, बोनट से धुआं निकलते ही चालक ने कार रोकी, विस्फोट के डर से दोनों तुरंत कार से उतरकर भागे, शहीदपथ सर्विस लेन सेक्टर-जे के पास की घटना, सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, करीब 20 मिनट में आग पर पाया गया काबू, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है
➡लखनऊ- अपना दल एस करेगी मंडलवार संगठन समीक्षा बैठक , प्रथम चरण में 8 मंडलों की होगी समीक्षा बैठक, आशीष पटेल पदाधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा , सभी जिला-क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ होनी है बैठक , विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य, सभी संबंधित पदाधिकारियों को शामिल होना जरूरी
➡मैनपुरी- डीएम ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र का दौरा किया, डीएम ने पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं, सैनिकों की समस्याओं, लाइसेंस, जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग
➡रामपुर – 14000 लीटर थिनर के साथ 3 युवक गिरफ्तार, थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 लाख 20 हजार रुपए आंकी जा रही कीमत , कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा
➡संभल- प्रशांत कुमार UP शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष बने, मंत्री गुलाब देवी सरकार के फैसले का स्वागत किया, प्रशांत कुमार अनुभवी अधिकारी रहे हैं- गुलाब देवी
➡रायबरेली- पति, ससुरालीजनों से बचाने की लगाई गुहार, ससुरालीजनों से बचाने की पीड़िता ने लगाई गुहार, दो वर्ष पूर्व इंस्ट्राग्राम से हुई दोस्ती,फिर हुआ प्यार, दोनों ने एक साथ मिलकर कर लिया निकाह, पति व ससुरालीजन कर रहे परेशान-पीड़िता, कहा हम लोग बालिग है हम साथ रहेंगे- पीड़िता, डीह थाना क्षेत्र के बहरिया गांव का मामला
➡हापुड़- गाजियाबाद में मकान मालकिन की हत्या का मामला, हापुड़ पहुंचा शव,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, गला दबाने के बाद सिर में कुकर मार मारकर हत्या, हत्या करके सूटकेश में रखा था शव, शव के ऊपर बैठकर नारियल पानी पी रहे थे किरायेदार, हापुड़ के इंद्रलोक कॉलोनी की रहने वाली थी मृतका
➡संभल- डीपीओ के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, नारेबाजी कर अभद्रता और अवैध वसूली का लगाया आरोप,जनपद मुख्यालय बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट का मामला
➡सहारनपुर- वायु प्रदूषण के खिलाफ अभियान तेज, पुलिस लाइन में फायर ब्रिगेड से पेड़ों की धुलाई, बढ़ते एयर पॉल्यूशन पर काबू पाने की पहल, SSP आशीष तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान
➡बरेली- राहुल सोनिया के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, महानगर कांग्रेसियों ने बीच सड़क किया प्रदर्शन
➡आगरा – पूर्व GST कमिश्नर और बेटे पर आरोप, दोनों पर 18.94 लाख रुपये की ठगी का आरोप, परिचित के जरिये शोरूम से ली गईं 5 सोने की चेन, 153.79 ग्राम सोने की चेन लेकर दी गई चेक, 22 नवंबर को 18,94,700 रुपये का दिया था चेक, बैंक में लगाने पर चेक बाउंस, नहीं मिला कोई खाता, पता चला पुराने बिके मकान पर खोला गया था खाता, पैसे मांगने पर दोबारा फर्जी मोहर बैंक की जमा पर्ची भेजी, नेहरू नगर स्थित एपी ज्वेलर्स के मालिक ने कराया केस, हरीपर्वत थाने में दर्ज हुई एफआईआर
➡शाहजहांपुर- कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सड़क पर हंगामा, सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जा रहे थे बीजेपी कार्यालय घेरने
➡प्रतापगढ़- जिले में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, डीएम शिव सहाय अवस्थी ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे का किया निरीक्षण, तुलसी सदन में बने रैन बसेरे का भी किया निरीक्ष
➡हापुड़ – 2 आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित, आपराधिक घटनाओं में लंबे समय से फरार चल रहे थे , रोहित और संजय पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित , पिलखुवा कोतवाली से मुकदमों में चल रहे फरार
➡सिद्धार्थनगर- नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं के बाइज्जत बरी होने को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, कांग्रेस जिला कार्यालय से भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया
➡बस्ती- कांग्रेसियों का हल्लाबोल बीजेपी कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेसी कार्यकर्ता, शास्त्री चौक से पुराना डाकखाना पहुंचने के दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को रोका, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी हुए थे शास्त्री चौक पर एकत्र
➡बुलंदशहर- मधुमक्खियों के हमले में 46 बच्चे घायल, प्राथमिक विद्यालय दानगढ के बच्चे घायल, प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेजा गया,. डिबाई के दानगढ़ में मधुमक्खियों ने बोला हमला
➡जालौन- 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे झांसी IG आकाश कुलहरि, थानों का करेंगे निरीक्षण, समीक्षा बैठक करेंगे आईजी, IGRS पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में सुधार के निर्देश, एसपी कार्यालय में आईजी ने सुनी पीड़ितों की फरियाद
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी, 20 हजार वेफर्स क्षमता वाली ओसैट यूनिट लगेगी, वेफर्स की प्रोसेसिंग से बड़े पैमाने पर चिप उत्पादन , मोबाइल,ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को सपोर्ट, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी के बाद परियोजना पर काम
➡बागपत- प्रियंका गांधी के बयान पर जयंत चौधरी बोले, ‘मनरेगा खत्म नहीं कर रहे कानून बदले जाते हैं’, कोई चीज पत्थर की लकीर नहीं होती- जयंत चौधरी, लोकतंत्र के मायने होते हैं- जयंत चौधरी, जनता की भावनाओं के प्रति होता है परिवर्तन-जयंत
————————————–

More Stories
मथुरा 23 फरवरी 26 आगामी होली के मध्येनजर कृष्ण जन्मभूमि पर मीटिंग
मथुरा 23 फरवरी 26 आगामी त्योहारों के दृष्टिकोण जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल भ्रमण
मथुरा 23 फरवरी 26थाना शेरगढ पुलिस द्वारा साइबर ठगी/टटलूबाजी कर रहे कुल 34 अभियुक्तगणों को साइबर अपराध में प्रयुक्त सामान सहित किया गिरफ्तार ।