पूर्णिया बिहार 16 दिसंबर 25* साईबर थाना की निजी जानकारी सार्वजनिक करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ़्तार
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : कल दिनांक 15 दिसंबर 2025 को साईबर थाना पूर्णिया को CERT-IN द्वारा संप्रेषित गोपनीय पत्र, बहुत सारे Youtube एवं अन्य श्रोतों के माध्यम से यह यह समाचार मिला रहा था कि https://proxyearth.org पर किसी भी भारतीय मोबाईल धारक के मोबाईल नंबर को सर्च करने पर उसकी पूरी निजी जानकारी यथाः नाम, पता, आधार नंबर आदि को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस संवेदनशील सूचना पर बिहार पुलिस के द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए विशेष टास्क फोर्स, बिहार पटना, अर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना एवं साईबर थाना पूर्णिया के गठित संयुक्त दल, द्वारा जाँच प्रारंभ किया गया। गठित संयुक्त टीम के द्वारा जाँच करने पर यह सूचना सही पायी गयी। इस साईट से प्राप्त जानकारी के जाँच से यह ज्ञात हुआ कि इसके डाटाबेस में मोबाईल सर्विस प्रोवाईडर द्वारा LAW INFORCEMENT AGENCY को दिये जाने वाले Subscriber details Records के डाटा से मिलता-जुलता डाटा संचित है। चूँकि यह वेबसाईट Open Source पर मौजूद था जिससे कोई भी व्यक्ति पूरी जानकारी इस वेबसाईट के के माध्यम से प्राप्त कर सकता था एवं कर भी रहा था। गठित टीम के द्वारा तकनिकी जाँच एवं गुप्त सूचना के आधार पर राकेश कुमार, पिता दीपक मंडल, सा० डिमिया छत्ररजान रानीपतरा श्रीनगर चौक, थाना मुफस्सिल जिला पूर्णिया के घर से विभिन्न कंम्पनी के 09 मोबाईल, 01 टैब, 02 लैपटॉप, एवं विभिन्न बैंको का पासबुक एवं ए०टी०एम० कार्ड तथा 2,80,000 / रूपया नकद एवं अन्य सामान बरामद किया गया। राकेश कुमार से पूछताछ एवं जाँच करने पर पता चला कि 2024 से ही अवैध Online Game यथा तिरंगा कैसिनो गेम, DIUWIN, The Act (Pornhub) आदि को Promote करने वाला स्कीन रिकार्डिंग रील बनाकर इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे थे। इनके इस काम में सहयोग रोहन कुमार पिता नवल पांडे सा० लौरिया थाना गोविन्दगंज जिला पूर्वी चम्पारण एवं रौनक कुमार मिश्रा कर रहे थे। गठित टीम के द्वारा राकेश कुमार पिता दीपक मंडल सा० डिमिया छतरजान श्रीनगर चौक दीवानगंज थाना मुफस्सिल जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*