सहारनपुर 16दिसम्बर 25*पंचायत सहायकों के दो दिवसीय तकनिकी प्रशिक्षण का आयोजन।_*
छुटमलपुर समाचार_*छुटमलपुर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड मुजफ्फराबाद के पंचायत सहायकों के लिए संयुक्त दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सभागार भवन में किया गया। प्रशिक्षण ओएसआर संग्रह के स्रोत एवं एप्लीकेशन सहित विभिन्न तकनीकी विषयों पर केंद्रित रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्देशन *डीपीआरसी फैकल्टी सीमा गर्ग* एवं *दीपक कुमार* ने किया।_ _उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा। कि पंचायत स्तर पर कार्य प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और तकनीक-सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ डीपीआरसी फैकल्टी सीमा गर्ग ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। सुत्रों के दौरान पोर्टल इंटीग्रेशन, डेटा प्रबंधन, योजना मॉनिटरिंग, ओएसआर संग्रह तथा पारदर्शी खरीद। प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण में पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए डिजिटल कार्य प्रणाली से जुड़ी बारीकियों को समझा। *शुभम कुमार पंचायत सहायक अध्यक्ष* मुजफ्फराबाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण से समस्त पंचायत सहायकों को दैनिक कार्यों को अधिक कुशलता और जवाबदेही के साथ संपादित करने में सहायता मिलेगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी, तकनीक-अनुकूल और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सीखी गई तकनीकों को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया गया। इस दौरान निगम कुमार, अक्षय, दीपक कुमार, मांगेराम, कपिल कुमार, अनुराग सिंह, मोहम्मद इसरार, हर्ष गोदवाल बिहारीगढ, आदेश कुमार, दीक्षा, शबीना प्रवीन, काजल, राखी, पूनम, कल्पना, आदि ने प्रशिक्षण में भाग लिया।_

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान