लातूर 16दिसम्बर 25*बीमा राशि हड़पने के लिए रची अपनी मौत की साजिश, निर्दोष युवक को जिंदा जलाया*
लातूर (महाराष्ट्र)।
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आईसीआईसीआई बैंक के रिकवरी एजेंट ने एक करोड़ रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए अपनी ही मौत का नाटक रच डाला। आरोपी की पहचान गणेश चव्हाण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गणेश चव्हाण ने अपनी कार में गोविंद यादव नामक युवक को बिठाया और उसे सुनसान इलाके में ले गया। योजना के तहत उसने कार में अपने हाथ का ब्रेसलेट छोड़ दिया, ताकि जली हुई लाश की पहचान उसी के रूप में की जा सके। इसके बाद उसने कार में आग लगा दी, जिससे गोविंद यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद जब जली हुई कार और शव मिला तो शुरुआती जांच में पुलिस को भी यही लगा कि मृतक गणेश चव्हाण ही है। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कुछ ऐसे सबूत सामने आए, जिनसे पूरा मामला संदिग्ध हो गया।
पुलिस ने जब गणेश चव्हाण की आखिरी कॉल डिटेल खंगाली तो वह उसकी गर्लफ्रेंड की निकली। गर्लफ्रेंड का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। घटना के कई घंटे बाद भी गणेश अपनी गर्लफ्रेंड से व्हाट्सएप पर चैट कर रहा था, जिससे पुलिस को शक और गहरा गया।
इसके बाद पुलिस ने गणेश चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने गोविंद यादव को कार में लिफ्ट दी थी। जब गोविंद सीट बेल्ट लगाकर सो गया, तब उसने कार लॉक कर दी और उसमें आग लगा दी। गोविंद आरोपी के सामने ही तड़प-तड़प कर मर गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह जघन्य वारदात एक करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने के इरादे से अंजाम दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,