*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
सुल्तानपुर 16दिसम्बर 25*शहीद वीर अब्दुल हमीद संस्था ने पेश की मानवता की मिसाल
सुल्तानपुर *शहीद वीर अब्दुल हमीद संस्था ने मानवता की मिसाल पेश की,नि:शुल्क इलाज करा रहे मरीज को बांटा ऊनी कंबल। शहीद वीर अब्दुल हमीद संस्था द्वारा मानव सेवा की अनूठी पहल देखने को मिली। शहर स्थित सुमन हॉस्पिटल में निशुल्क उपचार करा रहे एक जरूरतमंद मरीज को संस्था अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी ने ऊनी कंबल वितरित किया।ठंड के मौसम में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए इस कार्य की मौजूद लोगों ने सराहना की। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि गरीब,असहाय और जरूरतमंदों की सेवा करना ही संस्था का मूल उद्देश्य है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।सुमन हॉस्पिटल के संचालक डॉ.ए.के सिंह ने संस्था के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे कार्य सकारात्मक संदेश देते हैं।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **