February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

नई दिल्ली*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 दिसम्बर 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 23:59 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 14:09 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* कौलव – 10:40 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* अतिगण्ड – 13:21 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 07:06
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 28:41
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:37
*🤖राहुकाल-* 14:51 से 16:08
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष बदी द्वादशी 23:59 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , सुरूप द्वादशी व्रत , संक्रान्ति पुण्यकाल सूर्योदय से 10:44 तक (दीप – वस्त्र दान , गोदावरी स्नान) , त्रिपुष्कर योग 16:10 से 23:58 तक , धनु (खर) मासारंभ , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , आचार्य श्री विमलसागर जी समाधि (जैन , पौष कृष्ण द्वादशी) , संत श्री स्वामी स्वरूपानंद जयंती – पावस (रत्नागिरी) , मुक्केबाज श्री हवा सिंह जयन्ती , सेकेंड लेफ्टिनेंट श्री अरूण खेत्रपाल बलिदान दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित) , राष्ट्रीय विजय दिवस भारत 54वाँ (1971 , पाकिस्तान पर भारत की जीत) व बांगलादेश का विजय दिवस 54वाँ (1971)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 पौष बदी त्रयोदशी 26:34 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*वित्तेन रक्ष्यते धर्मो*
*विद्या योगेन रक्ष्यते ।*
*मृदुना रक्ष्यते भूपः*
*सत्स्त्रिया रक्ष्यते गृहम्।।*
*भावार्थ👉*
_धन से धर्म की, योग से विद्या की, मृदुता(परिजन के प्रति स्नेहिल व्यवहार)से राजा की तथा अच्छी स्त्री से घर की रक्षा होती है।_
🌹

*16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1631 – इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
1707 – जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1824 – ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गयी।
1840 – मौत के 19 साल बाद फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का अंतिम संस्कार किया गया।
1854 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली बार सड़क की सफाई करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया गया।
1862 – नेपाल ने संविधान को अपनाया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1889 – ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी ।
1903 – मुंबई के ताज महल पैलेस एंड टावर होटल का उद्घाटन हुआ।
1920 – चीन के कान्सू प्रांत में आए भूकंप के कारण से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
1927 – आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
1929 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
1945 – जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर ली।
1946 – थाईलैंड संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
1950 – साइप्रस की जनता ने इस द्वीप से ब्रिटेन का अधिकार समाप्त करने के लिए स्वतंत्रता अभियान आरंभ किया।
1951 – हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1955 – इंग्लैंड के व्यस्ततम हीथ्रो हवाई अड्डे का शुभारंभ हुआ।
1958 – कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
1959 – पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
1960 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।
1969 – ब्रिटेन की संसद ने मृत्युदंड पूरी तरह खत्म करने के पक्ष में मतदान किया।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1985 – तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
1991 – कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – नयी दिल्ली में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
1994 – पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
1999 – गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
2002 – बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।
2004 – दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्‍ट +’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
2006 – नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
2007 – बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।
2008 – केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
2013 – फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
2014 – पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
2019 – पूर्व पीएम अब्दुलमदजीद तेब्बौने अल्जीरिया के नए राष्ट्रपति बने।
2019 – भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास, सूर्य किरण-XIV का आज नेपाल आर्मी बैटल स्कूल (एनएबीएस), सलझंडी, जिला रूपेन्देही (नेपाल) में समापन समारोह आयोजित किया गया।
2020 – प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति को ‘एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ’ (एबीयू) का तीन साल के लिए उपाध्यक्ष चुना गया।
2020 – भारत ने दो पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइलों का ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित अंतरिम परीक्षण आइटीआर से (DRDO) ने सफल परीक्षण किया।
2020 – भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) को गोल्डन पीकॉक एन्वायरमेंट मैनेजमेंट अवार्ड 2020 मिला।
2020 – इटली के सिसिली में स्थित दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माउंट एटना में एक नया विस्फोट हुआ।
2021 – भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय के 50 साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।
2021 – भारत और वियतनाम ने डिजिटल मीडिया में साझेदारी के लिये प्रतिबद्धता-पत्र पर हस्ताक्षर किये।
2021 – केंद्र ने महाराष्ट्र के जैतापुर में छह परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों की स्थापना के लिए ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी दी।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने ऊर्जा और व्‍यापार सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
2022 – मलेशिया में भूस्खलन से बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हुई व 12 लापता हुए।
2023 – लीबिया के ज़ुवारा तट पर प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटने से 61 लोग डूब गए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ओमान के सुल्तान महामहिम हैथम बिन तारिक का स्वागत किया।
2024 – अमेरिका के मैडिसन स्थित एक क्रिश्चियन स्कूल में गोलीबारी से बच्चों समेत पांच की मौत हुई।

*16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1854 – स्वामी शिवानन्द – रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे (कन्फर्म नहीं)।
1860 – टीवी का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक पॉवेल नेपको का जन्म हुआ।
1879 – राय बहादुर दयाराम साहनी – भारतीय पुरातत्त्ववेत्ता थे।
1882 – इंग्लैंड के बल्लेबाज सर जैक होब्स का जन्म हुआ। उनके नाम 834 प्रथम श्रेणी मैचों में 61760 रन हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है। इसमें 199 शतक और 273 पचासे शामिल है।
1901 – ज्ञान सिंह राणेकर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे (कन्फर्म नहीं )।
1937 – हवा सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे । इनका जन्म हरियाणा के भिवानी के (उमरवास) में हुआ था।
1959 – एच. डी. कुमारस्वामी – भारतीय राजनीतिज्ञ।

*16 दिसंबर को हुए निधन👉*

1515 – पुर्तगाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का गोवा के निकट निधन हुआ।
1971 – सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1977 – रूप सिंह बैस भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाडी थे।
2002 – शकीला बानो – प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल थीं।
2020 – संत बाबा राम सिंह – करनाल के गांव सिंगरा के गुरुद्वारा संचालक थे।
2021 – देवघर सत्संग आश्रम के तीसरे गुरु आचार्य देव अशोक रंजन चक्रवर्ती (89) का बंगाल में निधन हुआ।
2022 – द ट्यूब्स के सह-संस्थापक बासिस्ट रिक एंडरसन का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – सर्बियाई फुटबॉल प्रबंधक और पेशेवर फुटबॉलर सिनिसा मिहाज्लोविच (53) का निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीली गायक कार्लोस लिरा (90) का निधन हुआ।
2023 – कूबन मुक्केबाज़ रोलांडो गार्बे (76) का निधन हुआ।
2023 – कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा (86) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गायिका व समलैंगिकता विरोधी अभियानकर्ता अनीता ब्रायंट (84) का निधन हुआ।

*16 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 आचार्य श्री विमलसागर जी समाधि (जैन , पौष कृष्ण द्वादशी)।
🌟 संत श्री स्वामी स्वरूपानंद जयंती – पावस (रत्नागिरी)।
🌟 मुक्केबाज श्री हवा सिंह जयन्ती।
🌟 सेकेंड लेफ्टिनेंट श्री अरूण खेत्रपाल बलिदान दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🌟 राष्ट्रीय विजय दिवस भारत 54वाँ (1971 , पाकिस्तान पर भारत की जीत)।
🌟 बांगलादेश का विजय दिवस 54वाँ (1971)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜