February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*!!..नई दिल्ली १५ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरे  ..!!*

*!!..नई दिल्ली १५ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरे  ..!!*

*!!..नई दिल्ली १५ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरे  ..!!*

❣️TOP 18 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼

*1.* डॉलर के आगे भारत का रुपया पस्त, 90.64 के सर्वकालिक निचले स्तर पर; औंधे मुंह गिरा घरेलू शेयर बाजार, Sensex 373 अंक फिसला, Nifty भी गिरा।

*2.* 4 दिन में 3 देशों के दौरे पर PM मोदी, जॉर्डन पहला पड़ाव, ओमान भी जाएंगे; 15 सालों में इथियोपिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय PM होंगे।

*2A.)* संसद के शीतकालीन सत्र के बीच लंदन के लिए रवाना हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वहां से जर्मनी भी जाएंगे।

*3.* साल्टलेक स्टेडियम तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 2 लोगों को नागरबाजार से किया गिरफ्तार; 6 अलग-अलग संस्थानों के प्रतिनिधि भी तलब।

*4.* मेस्सी के इवेंट के दौरान साल्टलेक के युवा भारती स्टेडियम में हुई अराजकता को लेकर HC में जनहित याचिका दायर।

*5.* तारकेश्वर में बच्चे के विटामिन सिरप में मिला मकड़ी जैसा कीड़ा, सिरप के बिक्री रोकने के आदेश।

*6.* 18 दिसंबर को एलन पार्क में क्रिसमस समारोह का उद्घाटन करेंगी CM ममता।

*7.*’BJP में ऐसा कोई पैदा ही नहीं हुआ जो मुझे हरा सके’ मंत्री और मेयर फिरहाद हकीम पूर्ण आश्वस्त।

*8.* कल SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद थम जाएगा साल्टलेक स्टेडियम तोड़फोड़ विवाद, मंत्री अरूप विश्वास के करीबियों को उम्मीद।

*9.* संसद में आज भी हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, बीजेपी ने सांसदों को व्हिप जारी किया।

*10.* मर चुकी पत्नी की आती थी याद, पिता ने रात को अचानक बनाए 6 फंदे, 5 बच्चों संग लगाई फांसी, 4 की मौत; बिहार के मुजफ्फरपुर में भी बुराड़ी जैसा कांड।

*11.* मोदी सरकार की मनरेगा खत्म करने की तैयारी: नया बिल लाया जा रहा, सांसदों को कॉपी बांटी; 2005 में स्कीम लॉन्च हुई थी।

*12.* दिल्ली की हवा फिर जानलेवा, 50मी तक नहीं दिख रहा:धुंध-कोहरे के कारण 40 फ्लाइट रद्द, 300 डिले; कुछ जगह AQI-500 पार हुआ।

*13.* जिन-जिन लोगों की हुई अचानक से मौत उसके पीछे नहीं कोविड वैक्सीन, AIIMS की रिपोर्ट।

*14.* हैंडशेक करने के लिए 1 करोड़ रुपये… दिल्ली में आज दिखेगा लियोनेल मेसी का मैजिक; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

*15.* खरगे की आयु पर सवाल उठाने वाले पूर्व MLA पर ऐक्शन, कांग्रेस ने निकाला।

*16.* मुफ्त बिजली पर केजरीवाल से भी ज्यादा CM रेखा गुप्ता को करना होगा खर्च, दिल्ली सरकार का सब्सिडी बिल पहली बार 4000 करोड़ रुपये से पार जाने का अनुमान।

*17.* पुणे में खौफनाक वारदात, चलती क्लास के बीच बच्चे का गला काटकर फरार हुआ क्लासमेट! स्टूडेंट गैंगवॉर की आशंका।

*18.*’मेरे सिर से खून बह रहा है’, TV एक्टर अनुज सचदेवा संग सोसायटी में रहने वाले शख्स ने की मारपीट, डंडे से पीटा, शेयर किया वीडियो।

*===========================*

Taza Khabar