April 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 13दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 13दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 13दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[12/12, 7:10 pm] +91 98391 01290: *राशन कार्ड धारक करायें अपना ई-केवाईसी–डीएसओ*

*कौशाम्बी।* जिलापूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों को सूचित किया है कि भारत सरकार द्वारा ई-के0वाई0सी0 कराये जाने का कार्य शत-प्रतिशत राष्ट्रीय स्तर पर प्रगतिमान है। भारत सरकार द्वारा लाभार्थियों की ई0के0वाई0सी0 प्रक्रिया सुलभ बनाने की यह व्यवस्था की गई है, कि कोई भी लाभार्थी पूरे देश में कहीं भी अपनी पसन्द की किसी भी उचित दर दुकान पर पहुंचकर ई-के0वाई0सी0 करा सकता है। जिलापूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे कहीं भी, किसी भी उचित दर दुकान पहुँचकर अपना ई-केवाईसी का कार्य तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में के0वाई0सी0 न कराने वाले यूनिटों/सदस्यों का नाम राशन कार्ड से निरस्त कर दिया जाएगा।

[12/12, 7:40 pm] +91 98391 01290: *पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को 10 वर्ष का सश्रम कारावास*

*15,000 /- रू0 का न्यायालय ने लगाया अर्थ दण्ड*

*कौशाम्बी।* महेवाघाट थाना क्षेत्र में 25 फरवरी 2019 को मोहन लाल की विवाहिता बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके ससुरालीजनों द्वारा गला दवाकर हत्या कर ही गई थी मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने पति को हत्या का दोषी पाया और उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है महेवा घाट थाना पर मु0अ0सं0 27/19 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत हुआ था जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ था जिससे सम्बन्धित अभियुक्त बबलू पुत्र सत्य नारायण निवासी घोघपुरवा थाना महेवाघाट को दिनांक 12.12.2025 को न्यायालय एडीजे/एफटीसी-1 जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास तथा 15,000 /- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया।

[12/12, 7:40 pm] +91 98391 01290: *तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार अभियुक्त जेल में बितायी गयी अवधि व न्यायालय उठने तक की सजा एवं एक हजार के अर्थ दण्ड से दण्डित*

*कौशाम्बी।* पश्चिम शरीरा थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 26 फरवरी 2004 को अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया 21 वर्ष से अधिक चले मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आरोपी को तमंचा कारतूस गलत तरीके से रखने का दोषी पाया और अदालत ने आरोपी को जेल में बिताई गई अवधि वा न्यायालय उठने तक की सजा और 1000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 20/2004 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ था जिससे सम्बन्धित अभियुक्त मनबोध सिंह पुत्र शिवयश सिंह निवासी वियावल थाना मऊ जनपद चित्रकूट को दिनांक 12.12.2025 को न्यायालय एसीजेएम जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को जेल में बितायी गयी अवधि व न्यायालय उठने तक की सजा एवं 1000/- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया।

[12/12, 7:51 pm] +91 99194 75893: *दो बाइक की भीषण भिड़ंत तीन घायल दो लोगों की हालत नाजुक*

*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात दो बाइक में भीषण भिड़ंत हो गई,हादसे में दो बाइक में सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए जिसमें से दो घायलों की हालत बेहद नाजुक है,मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का पुष्पराज अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक नंबर यूपी 71 V 4073 पर कही जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया भरवारी के पास पहुंचे दूसरी बाइक यूपी 67K 2357 नंबर पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था दोनो बाइक में भीषण टक्कर हो गई,हादसे के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए मौके पर कोहराम मच गया दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई वही एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आ गई और दूसरे का पैर टूट गया पुलिस का लोगो लगी बाइक सवार भी गंभीर घायल हो गया।घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस और सिंघिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई,पुलिस ने स्थानीय लोगो की सहायता से तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया और घायलों के परिजनो को सूचना दे दिया है।

[12/12, 7:52 pm] +91 99194 75893: *महिला के साथ छेड़खानी विरोध करने पर पीटा*

*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेन गांव की एक महिला के साथ 10 दिसंबर की भोर में खेत जाते वक्त छेड़खानी की गई विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई मामले की सूचना चौकी पुलिस टेवा को दी गई लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर महिला ने मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी है टेन शाह आलमाबाद की रहने वाली महिला के जमीन का मुकदमा गुलाब पुत्र लल्लू आदि से अदालत में कई साल से चल रहा है दिनांक 10 दिसंबर 2025 की सुबह 5:30 बजे महिला अपने घर से खेत में बोई फसल में पानी की सिंचाई करने खेत जा रही थी रास्ते में सुनसान स्थान पर लाठी लिए हुए रास्ते में महिला को आरोपी मिला और गाली गलौज करते हुए महिला का हाथ पकड़ कर खींच लिया महिला को जमीन में पटक दिया छाती स्तन दबाने मसलने लगा महिला ने विरोध किया होहल्ला मचाया गाली देते हुए आरोपी ने लाठी से महिला को एक लाठी मारा जमीन पर पटक कर साड़ी कपड़ा खोलने लगा जिससे महिला की चप्पल टूट गई बिछिया टूटकर गिर गई इज्जत वा जान बचा कर महिला अपने घर पहुंची और आरोपी की हरकत को घर में बताया जिस पर महिला का बेटा डंडा लेकर आरोपी को खोजने उलाहना देने गया मौका मिलते ही आरोपी पक्ष ने डंडे लिए हुए वीडियो बना लिया उसके बाद आए दिन आरोपी पक्ष द्वारा महिला को रास्ते में गाली गलौज और धमकाया जाता है घटना की सूचना उसी दिन पुलिस चौकी इंचार्ज टेवा को महिला ने दी जांच पड़ताल करने पुलिस गांव गई लेकिन उसके बाद मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने पर महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियाद की है

[12/12, 7:59 pm] +91 99191 96696: *अफसर वा व्यापारियों की साठगांठ से खाद की ओवररेटिंग में अरबों के व्यापार में होता है करोड़ों का काला कारोबार*

*विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते निर्धारित मूल्य से अधिक यूरिया उर्वरक लेने के लिए किसान हो गया है मजबूर*

*कौशांबी।* कृषि विभाग के अफसर और व्यापारियों के गठजोड़ के चलते बीते कई वर्षों से जिले का किसान लुटने को मजबूर हो गया है कृषि विभाग के अधिकारियों और व्यापारियों की साठगांठ से खुलेआम खाद की ओवर रेटिंग होती है निर्धारित मूल्य से अधिक 50 रुपए प्रति बोरी यूरिया में अधिक वसूली व्यापारी खुले आम करते हैं और कानून हवाला का पाठ पढ़ाने वाले कृषि विभाग के अधिकारी व्यापारियों की ओवर रेटिंग पर चुप्पी साध जाते हैं जिससे पूरे जिले का किसान व्यापारियों की दुकान में ओवर रेटिंग की खाद लेने को मजबूर है ओवर रेटिंग की खाद बेचकर प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए की काली कमाई उर्वरक व्यापारी खुले आम करते हैं जिसमें उर्वरक व्यापारियों से अपना हिस्सा वसूलकर कृषि विभाग के अधिकारी मौज करते हैं वसूली के लिए विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

गौरतलब है कि जिले में प्रत्येक वर्ष लाखों बोरी यूरिया उर्वरक की बिक्री होती है इसके अलावा डीएपी उर्वरक की भी बड़ी संख्या में बिक्री होती है जिसमें भी ओवर रेटिंग होती है यूरिया उर्वरक की बोरी में 50 रुपए की ओवर रेटिंग कर करोड़ों की काली कमाई उर्वरक व्यापारियों द्वारा प्रति वर्ष खुलेआम की जाती है उर्वरक के कालाबाजारी में पूरा रैकेट सक्रिय है और इस गिरोह को तोड़ने का प्रयास बीते कई वर्षों के बीच कोई अधिकारी नहीं कर सका कुछ वर्षों के बीच व्यापारियों ने काली कमाई से अकूत संपत्ति अर्जित की है बीते कई वर्षों पूर्व यूरिया खाद की ओवर रेटिंग का यह धंधा तेजी से शुरू हुआ है जो बंद होने का नाम नहीं ले रहा है डीएपी उर्वरक में भी कालाबाजारी खुलेआम होती है विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते निर्धारित मूल्य से अधिक यूरिया उर्वरक डीएपी उर्वरक लेने के लिए किसान मजबूर हो गया है और ओवर रेटिंग की खाद लेने को अब किसान अपनी आदत समझ चुका है लेकिन सवाल उठता है कि पूरे जिले में खुलेआम ओवर रेटिंग की बिक रही यूरिया डीएपी खाद की जानकारी कृषि अधिकारियों को क्या नहीं है तो सवाल उठता है कि कृषि अधिकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग कैसे करते हैं कि विभाग की योजनाओं में उर्वरक व्यापारियों द्वारा लूट मचाई गई है और कृषि विभाग के अधिकारियों को जानकारी नहीं होती है या फिर लूट के धंधे में शामिल उर्वरक व्यापारियों से अपना हिस्सा वसूल कर कृषि विभाग के अधिकारी चुप्पी साथ जाते हैं जो बड़ी जांच का विषय है यदि शासन प्रशासन ने मामले में जांच कराई तो उर्वरक की ओवर रेटिंग कर किसानों को लूटने के इस खेल का भंडाफोड़ होगा और व्यापारियों के साथ-साथ कृषि विभाग के अधिकारियों पर भी बड़ी कार्यवाही होगी।

[12/12, 7:59 pm] +91 99191 96696: *जिलाधिकारी ने की व्यापार बन्धु समिति की बैठक*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए बैठक के दौरान पश्चिम शरीरा चौराहे पर 15 से 20 फिट का चट्टा निर्माण कर व्यापारियों को आवंटित किये जाने एवं सड़क किनारे पटरी (फुटपाथ) बनाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कार्य आरम्भ हो गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाय। बैठक में अंतू का पुरवा वार्ड नं0-06 दारा नगर में विद्युतीकरण एवं रास्ता व नाली की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कार्य प्रगति पर है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाय। बैठक में ओसा मण्डी में पुलिस चौकी में पुलिस बल तैनात किए जाने की माग पर जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

[12/12, 9:09 pm] +91 72030 25344: *हिन्दू हृदय सम्राट डॉ प्रवीण तोगड़िया का हर्षोल्लास से मनाया गया 69 वां जन्मदिवस*

*कड़ा कौशाम्बी* अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष हिन्दू हृदय सम्राट डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का 69 वां जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया है आपको बता दें कि कड़ा ब्लॉक के अंतर्गत कमाल पुर स्थित एक विद्यालय में जन्मदिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ जय श्री राम वंदेमातरम भारत माता के जयकारे के और श्री हनुमान चालीसा के पाठ साथ सकुशल सम्पन्न हुआ इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष यशराज मिश्रा जिला महामंत्री अनुराग भट्ट अंकुश मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष शिवम साहू जिलाध्यक्ष गौ रक्षा परिषद राजवीर मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष कड़ा प्रमोद पांडेय राजेश गोस्वामी ग्राम अध्यक्ष विक्रम सिंह राम करन मौर्य संदीप दुबे स्वराज मिश्रा विकास पाल परमेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Taza Khabar