कौशाम्बी 5दिसम्बर 25*मूरतगंज ब्लाक के बी आर सी में दिव्यांग बच्चों हेतु एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण उपस्कर वितरण कैम्प का हुआ आयोजन*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* मूरतगंज ब्लाक के बी आर सी में बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन और अवधेश पांडे जिला समन्वयक समेकित शिक्षा के कुशल मार्गदर्शन तथा खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज हीना सिद्दीकी के नेतृत्व में बी आर सी मूरतगंज में दिव्यांग बच्चों हेतु एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण उपस्कर वितरण कैंप का आयोजन किया गया |कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कल्पना सोनकर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया| उपकरण उपस्कर वितरण कैंप में परिषदीय विद्यालयों में तथा पीएम श्री विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया किया|उपकरण उपस्कर वितरण कैंप में अस्थि दिव्यांग बच्चों हेतु 20 ट्राई साइकिल,08वैशाखी, 01रोलेटर,सी पी बच्चों हेतु 34 व्हीलचेयर, तथा दृष्टिबाधित बच्चों हेतु 07ब्रेल किट, 01 स्मार्ट केन, और मानसिक मंदित बच्चों हेतु 66 एम आर किट, और श्रवण दिव्यांग बच्चों हेतु 30 श्रवणयन्त्र, का वितरण किया गया| वितरण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अभिभावकों से अपील किया गया कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजा जाए और उपकरणों के रखरखाव का भी विशेष ध्यान दिया जाए| उपकरण पाकर बच्चे उत्साहित दिखे| कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र अनिल सिंह, तथा एलिम्को कानपुर से आए विशेषज्ञ डॉ रामानंद, तथा ऑडियोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत पांडे प्रतिभा कुशवाहा सदस्य तथा समस्त स्पेशल एजुकेटर एवं फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थित रहे|

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 *जश्न-ए-आजादी से पहले जुनून की लहर: अररिया कॉलेज में देशभक्ति का महाकुंभ, तालियों से गूंजा सभागार*
कौशाम्बी14अगस्त2026*भवंस मेहता डिग्री कॉलेज ने निकाली तिरंगा यात्रा*
हल्द्वानी14अगस्त26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने बच्चों को तिरंगा वितरण कर हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया