April 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 5दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 5दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 5दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

[05/12, 4:17 pm] +91 99191 96696: *मोबाइल से सिम निकाल कर बैंक खाते से रकम गायब करने वाला गैंग सक्रिय*

 

*कई लोग हो चुके हैं गैंग के ठगी का शिकार गैंग को तलाश कर दंड दिए जाने की जरूरत*

*कौशांबी।* जिले में इन दिनों बैंक की रकम ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने नया तरीका अपना लिया है चार पहिया गाड़ी से गैंग के सदस्य सड़कों पर घूम रहे हैं और लोगों के घरों दुकान या रास्ते चलते लोगों से फोन पर एक वीडियो फोटो भेजने या फोन पर किसी से बात करने की बात कह कर गिरोह के सदस्य लोगों का मोबाइल ले लेते हैं पलक झपकते ही उनके मोबाइल का सिम निकाल लेते हैं और उसके बाद मोबाइल वापस दे देते हैं और बाद में सिम लेकर गिरोह के सदस्य गायब हो जाते हैं और कंप्यूटर लैपटॉप सिस्टम में सिम लगा करके संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते से पूरा का पूरा रकम निकाल लेते हैं बैंक खाते से रकम निकलने वाला वाले इस रैकेट के गिरोह के सदस्य कौशांबी जिले में बीते कई दिनों से तेजी से घूम रहे हैं और अब तक कई लोगों को इसी तरीके से गैंग के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया है।

मूरतगंज कस्बे के शंकर लाल केशरवानी भी गैंग के सदस्यों के शिकार हो चुके हैं उनके बैंक खातों से लगभग 60 हजार रुपए रैकेट के सदस्यों ने झांसा देकर निकाल लिया है चार पहिया गाड़ी लेकर के रैकेट के सदस्यों का गिरोह जिले में ठगी की योजना में घूम रहे थे चार दिन पहले शंकर लाल केशरवानी की दुकान पर गिरोह के सदस्य पहुंचे और उनसे सामान खरीदने की बात करने के बाद सामान की फोटो घर भेजने के नाम पर उनका मोबाइल ले लिए और फोटो भेजने के चक्कर में रैकेट के सदस्यों ने पलक झपकते ही उनके मोबाइल का सिम निकाल लिया और उसके बाद सामान बाद में लेने की बात कह कर गिरोह के सदस्य उनकी दुकान से चले गए कुछ देर बाद उन्हें जानकारी हुई कि उनके मोबाइल में सिम नहीं है लेकिन तब तक देर हो चुकी थी गिरोह के सदस्य फरार हो चुके थे मौके पर दिखाई नहीं पड़े गिरोह की काफी खोज की गई गैंग के सदस्यों का कहीं सुराग नहीं लगा है जब बैंक के जाकर उन्होंने जानकारी किया तो उसी सिम से उनका वा उनकी बेटी का बैंक खाता चल रहा था पिता पुत्री के बैंक खाते से लगभग 60 हजार रुपए रैकेट के सदस्यों ने निकाल लिया है इस समय ठगी करने का यह नया तरीका है और इस गिरोह के सदस्यों को जल्द से जल्द पकड़ने की जरूरत है गिरोह को पकड़ने में यदि देरी हुई तो कौशांबी जिले के तमाम लोग शिकार हो जाएंगे और लोगों का बैंक खाता खाली हो जाएंगे लोगों को इस तरह के गैंग के सदस्यों से सावधान रहने की भी जरूरत है।

[05/12, 4:17 pm] +91 99191 96696: *आखिर बलात्कार के नाम पर कब तक होता रहेगा निर्दोषों का उत्पीड़न*

*रेप का झूठा मुकदमा लिखा कर ब्लैकमेल कर उगाही करने वाला रैकेट सक्रिय*

*बलात्कार जैसी गंभीर धाराओं का झूठा मुकदमा निर्दोष लोगों पर दर्ज कराकर ब्लैकमेल कर धन उगाही करने वाले रैकेट के सदस्य यदि इसी तरह सक्रिय रहेंगे तो आम जनता का जीना दुश्वार हो जाएगा*

*कौशांबी।* ओछी सोच रखने वाली चाल चरित्र की गंदी महिलाओं को लाखों रुपए का लालच देकर उन्हें अपने रैकेट में फंसा करके पुलिस विभाग में इन महिलाओं से रेप बलात्कार की झूठी एप्लीकेशन दिलवा करके पहले बलात्कार का मुकदमा लिखने का दबाव पुलिस प्रशासन पर बनाया जाता है और जब निर्दोष व्यक्तियों पर बलात्कार जैसा गंभीर मुकदमा लिख जाता है तो पीड़ित परिवार से बयान बदलने के नाम पर धन उगाही की बात शुरू हो जाती है जिले में काफी समय से रेप का झूठा मुकदमा लिखा कर ब्लैकमेलिंग कर पीड़ित परिवार से धन उगाही करने वाले गैंग के सदस्य तेजी से सक्रिय है धन उगाही करने वाले रैकेट के सदस्यों को बेनकाब करने की जरूरत है।

धन उगाही करने के लिए रेप का मुकदमा लिखाए जाने वाली इन महिलाओं को भी बेनकाब करने की जरूरत है इस गिरोह में शामिल 25 से 40 साल की महिलाएं अधिक दिखाई पड़ रही है मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में रेप का झूठा मुकदमा लिखवा करके 50 हजार रुपए की डिमांड करने वाली इस तरह की एक महिला का पर्दाफाश कई वर्षों पहले हो चुका है जिसे पुलिस ने जेल भी भेज दिया था इसी तरह के एक मामले का खुलासा सैनी कोतवाली क्षेत्र में भी हो चुका है जिसमें झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था इसी तरह का एक मामला इस समय चरवा थाना क्षेत्र में तेजी से सक्रिय है जहां महिला रेप का मुकदमा लिखाने के लिए एप्लीकेशन लेकर अधिकारियों की चौखट पर दौड़ रही है लेकिन महिला की हकीकत सामने आने के बाद महिला का मुकदमा नहीं लिखा गया है पुलिस अधिकारियों तक महिला के कारनामे की जानकारी हो गई है कि महिला धन उगाही के लिए बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखाने की जिद पर अड़ी है जिससे वह धन उगाही के अपने मंसूबों पर सफल हो और पीड़ित व्यक्ति को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की धन वसूली किया जा सके जब महिला की सुनवाई पुलिस में नहीं हुई तो रैकेट के सदस्य सक्रिय हो गए हैं कौशांबी से लेकर लखनऊ तक विभिन्न माध्यमों से महिला की बात पहुंचाने लगे हैं सवाल उठता है कि बलात्कार जैसी गंभीर धाराओं का झूठा मुकदमा निर्दोष लोगों पर दर्ज कराकर ब्लैकमेल कर धन उगाही करने वाले रैकेट के सदस्य यदि इसी तरह सक्रिय रहेंगे तो आम जनता का जीना दुश्वार हो जाएगा इसलिए बलात्कार की झूठी कहानी रच कर झूठा मुकदमा लिखवा कर ब्लैकमेल कर धन उगाही करने वाले रैकेट के सदस्यों और उनके गिरोह में शामिल इन चालबाज महिलाओं को बेनकाब कर जनता के सामने लाने की जरूरत है।

आए दिन इस तरह के तमाम मामले आते हैं जब बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखाया जाता है बलात्कार की कहानी रचने के बाद मुकदमा लिखाने का पुलिस प्रशासन पर रैकेट के सदस्यों द्वारा दबाव बनाया जाता है इतना ही नहीं बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखाने के लिए गिरोह के सदस्य भी सक्रिय हो जाते हैं और फरियाद लेकर अफसर तक भी पहुंच जाते हैं इन गन्दी महिलाओं को राजनीति का मोहरा बनाकर के बलात्कार की घटनाओं को लेकर के राजनीतिक मुद्दे गर्म हो जाते हैं ब्लैकमेल करने के लिए दबाव बनाकर बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखाया जाता है लोगों को परेशान प्रताड़ित किया जाता है लेकिन उसके बाद धन उगाही करने के बाद इन गन्दी महिलाओं द्वारा अदालत में बयान बदल दिया जाता है कि हमने बलात्कार का मुकदमा किसी दबाव में लिखाया है बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखाने और उसके बाद बयान बदलने के नाम पर लाखों की वसूली में गिरोह के सदस्यों का भी हिस्सा होता है बीते दिनों कौशांबी थाना क्षेत्र में इसी तरह रेप का एक झूठा मामला लिखाने के बाद बयान बदलते देखने को मिला है जहां महिला ने जमीन हड़पने के लिए बलात्कार की झूठी कहानी रची मुकदमा लिखने के लिए मुख्यमंत्री की चौखट तक गुहार लगाई थी सीएम के आदेश पर रेप का मुकदमा लिख गया पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया लेकिन बाद में महिला ने अदालत में ब्यान पलट दिया है और जिसे आरोपी बनाया था उससे लाखों रुपए की महिला ने वसूली कर लिया है जिससे बड़े सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर निर्दोषों का उत्पीड़न बलात्कार के नाम पर कब तक होता रहेगा।

[05/12, 7:30 pm] +91 99194 75893: *वारण्टी अभियुक्त को कौशाम्बी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित अ0स0 37/07 धारा 406/420 भादवि थाना कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त राजा उर्फ बबलू केवट पुत्र अदालती निवासी ग्राम मवई थाना मऊ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

[05/12, 7:30 pm] +91 99194 75893: *बलात्कारी को आजीवन कारावास व 10,000 का लगा अर्थ दण्ड*

*कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र में 14 जनवरी 2000 को एक बालिका के साथ रेप किया गया था मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को बलात्कार का दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 10/2000 धारा 376 भादवि 3(1)12 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ जिससे सम्बन्धित अभियुक्त सफीक अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी वार्ड नं0 02 सिराथू थाना सैनी को न्यायालय स्पे0 जज एससी एसटी एक्ट जनपद कौशाम्बी द्वारा बलात्कार का दोषी पाया और आजीवन कारावास तथा 10,000 /- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया

[05/12, 7:30 pm] +91 99194 75893: *गुमशुदा नाबालिग लड़के को 12 घंटे में पिपरी पुलिस ने किया सकुशल बरामद*

*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र में 5 दिसम्बर को रात एक बजे दिनेश कुमार साहू पुत्र श्याम लाल साहू निवासी मनौरी थाना पिपरी द्वारा सूचना दी गई कि 17 वर्षीय पुत्र घर से नाराज होकर बिना बताये कही चला गया है काफी खोजबीन करने के बाद भी अभी तक कुछ पता नही चला । खोजबीन के दौरान प्रार्थी के बड़े लड़के के मोबाइल पर मैसेज आया कि भइया मै घर छोड़कर जा रहा हू मम्मी पापा का ख्याल रखना ।उपरोक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पिपरी द्वारा उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया । घटना की गम्भीरता को देखते हुये राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी पिपरी को युवक की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।थाना पिपरी की पुलिस टीम द्वारा सर्विलान्स की मदद से 12 घन्टे के अन्दर गुमशुदा लड़के को मथुरा से सकुशल बरामद किया गया पूछताछ पर गुमशुदा लड़के द्वारा बताया गया कि वह घर वालों की डांट से नाराज होकर बिना किसी को बताए चला गया था । आवश्यक कार्यवाही के पश्चात गुमशुदा को सकुशल उसके परिवारीजनो को सुपुर्द किया गया।

[05/12, 7:30 pm] +91 99194 75893: *06 व 07 दिसम्बर को घर-घर जाकर गणना प्रपत्रो के एकत्रीकरण कार्य के लिए विशेष अभियान होगा संचालित*

*अभियान में शामिल रहेंगे बी.एल.ओ पंचायत सहायक, रोजगार सेवक लेखपाल व सफाईकर्मी* *

*कौशांबी* भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ.प्र. लखनऊ द्वारा नियत कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) से सम्बन्धित दिनांक 04.11.2025 से 11.12.2025 तक की अवधि में बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण/एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। दिनांक 06.12.2025 एवं 07.12.2025 को सुबह 09 बजे से सम्बन्धित क्षेत्र के बी.एल.ओ., पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, लेखपाल एवं सफाईकर्मी द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रो के एकत्रीकरण कार्य के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने देते हुए जनपद के समस्त मतदाताओ से अपील की है कि यदि अभी तक आप के द्वारा गणना प्रपत्र भरकर सम्बन्धित क्षेत्र के बी.एल.ओ. को उपलब्ध नहीं कराया गया हो तो इन तिथियों में सम्बन्धित क्षेत्र के बी.एल.ओ, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, लेखपाल एवं सफाईकर्मी को प्राप्त करा दे।

[05/12, 7:55 pm] +91 98391 01290: *तीन लोगों के शस्त्र लाइसेंस को डीएम ने किया निरस्त*

*कौशाम्बी।* जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल ने शस्त्र अधिनियम धारा 17 (3) के अन्तर्गत तीन लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं जानकारी के मुताबिक सर्वजीत सिंह पुत्र झगडू निवासी ग्राम कादिरपुर थाना सरायं अकिल का शस्त्र लाइसेंस संख्या-10795 एन0पी0बी0 रिवाल्वर संख्या एबी-11-03160 एवं बहाल सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम कादिरपुर थाना सरायं अकिल का शस्त्र लाइसेंस संख्या-10232 एन0पी0बी0 रायफल संख्या एबी-98-3463 तथा शशि भूषण तिवारी पुत्र स्व0 इन्द्र नारायण तिवारी निवासी ग्राम-पहाड़पुर एवं थाना चरवा का शस्त्र लाइसेंस संख्या-787 एस0बी0बी0एल0 गन संख्या-10791/80 को निरस्त कर दिए है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 5 (क) गो-वध निवारण अधि0 के अन्तर्गत विशाल कुमार पुत्र शोभाराम तिवारी निवासी ग्राम-मसूंराबाद उर्फ मोहीउद्दीनपुर थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज का वाहन संख्या- यू0पी070-JE/7134 को जब्त किया गया।

[05/12, 8:04 pm] +91 99194 75893: *महिला को अकेली दुकान में जानकर आधी रात को दुकान खुलवाने पहुंचे चोर गिरोह के सदस्य*

*किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से भयभीत महिला ने नहीं खोली दुकान*

*गिरोह पर पहले भी आटा चक्की में चोरी किए जाने और भैंस चोरी किए जाने का लगा है आरोप*

*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र के औंधन गांव में किराने की दुकान चलाने वाली अकेली महिला रेनू देवी केसरवानी पत्नी उमेश केसरवानी 4 दिसंबर की रात को दुकान पर अकेली थी इस बात की जानकारी जैसे ही चोर गिरोह के सदस्यों को लगी चोर गिरोह के सदस्य राजकुमार निषाद वा पईया निषाद अपने कई अन्य साथियों के साथ लाठी लेकर दुकान से सामान लेने के बहाने महिला की दुकान में आधी रात को पहुंच गए

रात में महिला की दुकान बंद थी चोर गिरोह के सदस्य रात में जबरदस्ती महिला से दुकान खुलवाने लगे लेकिन महिला को आशंका हो गई कि चोर गिरोह के सदस्य उसकी दुकान में सामान लेने के बहाने लुट करेंगे जिससे महिला ने आधी रात को दुकान नहीं खोली जिससे बौखलाए चोर गिरोह के सदस्य काफी देर तक उसका दरवाजा पीटते रहे महिला के घर दुकान के दरवाजा को तोड़ने का प्रयास गिरोह के सदस्यों ने काफी देर तक किया महिला ने मना कर दिया कि सुबह सामान मिलेगा जिस पर महिला को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे

आधी रात में हो हल्ला सुनकर पड़ोसी जाग गए और पड़ोसियों ने जब गिरोह को मना किया तो पड़ोसियों पर हमला कर दिया गया है पड़ोसियों को चोट भी लगी है गांव में तमाम लोगों के जाग जाने और भीड़ बढ़ जाने के बाद चोर गिरोह के सदस्य विभिन्न प्रकार की आपराधिक धमकी देते हुए चले गए हैं घटना की सूचना पिपरी थाना में दी गई है पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है बताया जाता है कि जिस गिरोह के सदस्य आधी रात को चोरी करने अकेली महिला की दुकान पर पहुंचे थे उस गिरोह पर पहले भी आटा चक्की में चोरी किए जाने और भैंस चोरी किए जाने का आरोप लगा है

[05/12, 9:38 pm] +91 99194 75893: *अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या*

*महेवाघाट कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गाँव में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया है जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार में कोहराम मचा हुआ है

जानकारी के अनुसार मोहनलाल उम्र 45 पुत्र स्वर्गीय हीरालाल शराब के आदी थे। उनकी पत्नी सुदामा ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर बच्चों के साथ खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान मोहनलाल ने नशे की हालत में सल्फास खा लिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है घर लौटने पर पड़ी हुई पुड़िया देखकर इस बात का पता चला कि मोहनलाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है।मोहनलाल के बड़े बेटे मोहित और रोहित गुजरात में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, घटना की सूचना मिलते ही घर के लिए वह रवाना हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।घटना से पूरे गाँव में शोक का माहौल है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है

[05/12, 9:39 pm] +91 99194 75893: *सीजीएसटी गाज़ियाबाद ने 410 करोड़ रुपये के एक और फर्जी इनवॉइस रैकेट का भंडाफोड़ किया; आरोपी विनय सिंह गिरफ्तार, 73.70 करोड़ की अवैध आईटीसी का खुलासा*

सीजीएसटी गाज़ियाबाद आयुक्तालय के अधिकारियों ने एक बार फिर एक बड़े फर्जी इनवॉइस रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें ₹410 करोड़ के फर्जी जीएसटी इनवॉइस जारी किए गए थे। इस संगठित फर्जीवाड़े के जरिए ₹73.70 करोड़ का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लिया गया।इस बड़े कर-चोरी नेटवर्क को 40 से अधिक फर्जी फर्मों के माध्यम से चलाया जा रहा था, जिसे मुख्य आरोपी श्री विनय सिंह, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, द्वारा संचालित किया जा रहा था। आरोपी ने व्यक्तियों के KYC दस्तावेज़ों को जालसाज़ी/दुरुपयोग करके खुद को अधिकृत प्रतिनिधि (Authorised Representative) के रूप में ग़लत तरीक़े से पंजीकृत कर लिया था। वह सभी फर्जी फर्मों के GST पोर्टल, ई-वे बिल पोर्टल, TDS पोर्टल, तथा व्यक्तिगत ईमेल खातों के यूज़रनेम, पासवर्ड, और OTP अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त कर अकेले ही पूरा रैकेट चला रहा था।

विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर, सीजीएसटी गाज़ियाबाद के एंटी-इवैज़न प्रकोष्ठ ने कार्रवाई शुरू की, जिसमें यह उजागर हुआ कि आरोपी केवल फर्जी GST इनवॉइस जारी करने के उद्देश्य से, बिना किसी वस्तु या सेवा की वास्तविक आपूर्ति के, इन फर्जी कंपनियों का संचालन कर रहा था। यह पूरा जाल सरकारी राजस्व को चूना लगाने की एक सुनियोजित कोशिश थी, जिसके तहत ₹410 करोड़ के संरचित फर्जी लेन-देन के इनवॉइस बनाये गए, और ₹73.70 करोड़ का फर्जी आईटीसी उपयोग किया गया।आरोपी को 05.12.2025 को CGST Act, 2017 की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया है, और उस पर धारा 132 के तहत दंडनीय अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। उसे न्यायिक हिरासत हेतु सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।मामले की आगे की जाँच जारी है।

Taza Khabar