मथुरा 2 दिसंबर25*चारधाम मंदिर क्षेत्र में पुनः बसे दुकानदार, रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह की प्रयासों से मिली राहत*
*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपी आज तक*
मथुरा । वृंदावन मार्ग छटीकरा स्थित चारधाम मंदिर के समीप से हटाए गए गरीब दुकानदारों को आखिरकार फिर से राहत मिल गई है। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के संघर्ष ने अंततः रंग दिखाया। बीते दिनों नगर निगम की टास्क फोर्स व पुलिस टीम ने फुटपाथ के समीप ढकेल व काठ खोखा लगाकर वर्षों से अपना जीवन-यापन कर रहे दुकानदारों को बलपूर्वक हटा दिया था। कार्रवाई के बाद गरीब परिवारों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया था।
मामले की जानकारी मिलते ही कुंवर नरेंद्र सिंह गरीब दुकानदारों के पक्ष में खुलकर सामने आए। उन्होंने सैकड़ों पीड़ितों के साथ जिलाधिकारी सी.पी. सिंह और सहायक अपर नगर आयुक्त राकेश त्यागी को ज्ञापन सौंपकर दुकानदारों को दोबारा बसाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने जल्द पुनः स्थापित नहीं किया तो हाईवे जाम कर जोरदार विरोध किया जाएगा। इस दौरान उनकी थाना जैंत के प्रभारी निरीक्षक उमेश त्रिपाठी से दूरभाष पर तीखी नोकझोंक भी हुई।रालोद नेता ने चारधाम मंदिर परिसर में गरीबों के साथ सांकेतिक प्रदर्शन कर प्रशासन पर दबाव बनाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। लगातार बढ़ते विरोध और जनता के सहयोग से आंदोलन को मजबूती मिलती गई।अंततः सोमवार को नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सी.पी. पाठक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सभी हटाए गए दुकानदारों को पूर्व स्थान पर पुनः स्थापित कराया। अपने स्टॉल वापस मिलने पर दुकानदारों ने कुंवर नरेंद्र सिंह का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और उन्हें गरीबों की सच्ची आवाज बताया।

More Stories
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें