अयोध्या 2दिसम्बर 25*कम्पोजिट विद्यालय गनौली में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
आयोजित प्रतियोगिता में 32 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया
भेलसर(अयोध्या)शिक्षा क्षेत्र रूदौली के कंपोजिट विद्यालय गनौली में ब्लॉक तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई।आयोजित प्रतियोगिता में 32 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गनौली के ग्राम प्रधान बलभद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में सुलेख,चित्रकला,कुर्सी दौड़ ,रस्साकसी ,वस्तुओं को छूकर पहचानना आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम द्वारा प्रथम स्थान पर रहे तीन बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कई प्रेरक प्रसंगो द्वारा दिव्यांग बच्चों को जीवन में कभी भी निराश न होनेऔर सदा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गुड़िया सिंह,राजेश गिरी, कुंवर आनंद सिंह,अनूप तिवारी,सुजाता चौरसिया, सरिता,अमरेन्द्र प्रताप सिंह,ताजदार,श्यामलाल, अर्चना, प्रियंका और अभिभावकों के साथ ही विशेष शिक्षक रुदौली रविन्द्र प्रजापति,अशोक कुमार,विकास खण्ड मवई से सुनील कुमार,संत बहादुर, आनंद कुमार आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संकुल तिलक राम ने किया।

More Stories
नैनीताल2मई26*आयुष संघ में करोड़ों की वसूली पर सवाल, सीएम समाधान पोर्टल तक पहुंची शिकायत”
लखनऊ/सुल्तानपुर*2 मई, 2026* गोमती नदी के उद्गगमस्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं ‘आदि गंगा’ गोमती के संरक्षण हेतु 8 सूत्रीय मांग*
झाँसी2मई26*ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है