लखनऊ २ दिसम्बर २०२५ *SIR फॉर्म का सीधा संबंध आपकी नागरिकता और मताधिकार से है।
अगर SIR फॉर्म की अंतिम सूची जो 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी जिसमें आपका नाम नहीं रहता है, तो आप भारत के मतदाता नहीं माने जाएंगे और आपकी नागरिकता भी खतरे में पड़ सकती है।
9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होने वाली पहली मतदाता सूची—सबसे बड़ी जांच
9 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक/ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
अगर इस सूची में आपका नाम नहीं रहता है, तो आपको तुरंत यह प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी:
1.चरण – SDM के पास दस्तावेज़ दिखाना
अगर SDM आपके दस्तावेज़ से संतुष्ट हैं तो आपका नाम आगे बढ़ सकता है।
अगर संतुष्ट नही केस DM को जाएगा।
2.चरण – DM के पास दस्तावेज़ दिखाना
DM संतुष्ट हुए—नाम सुरक्षित हो सकता है।
DM संतुष्ट नहीं केस राज्य स्तर पर जाएगा।
3.चरण – मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास दस्तावेज़
अगर CEO संतुष्ट—आपका नाम जोड़ा जा सकता है।
अगर असंतुष्ट 7 फरवरी 2026 की अंतिम सूची से आपका नाम पक्का कट जाएगा और आप भारत के मतदाता नहीं रहेंगे।
इससे आपकी नागरिकता खत्म होने तक की स्थिति बन सकती है।
लापरवाही क्यों खतरनाक है?
बहुत से लोग आज शिकायत कर रहे हैं कि उनके माता-पिता, दादा या रिश्तेदारों का नाम 2003 की सूची में नहीं है।
और आज उन्हें अपनी पहचान साबित करने में बड़ी मुश्किल हो रही है।
अगर आज आपने कोताही की, तो यही गलती आपके बच्चों का भविष्य भी अंधकार में धकेल देगी।
वेबसाइट ओवरलोड और सीमित समय:
अभी वेबसाइट चल रही है, लेकिन अधिक लोड के कारण यह कभी भी धीमी या बंद हो सकती है।।
इसलिए, बार-बार कहा जा रहा हैं: कि “4 दिसंबर से पहले–पहले अपना SIR फॉर्म जमा करा दें।”
आज BLO SIR फॉर्म के लिए आपके घर के चक्कर लगा रहे हैं। अगर कल को कोई समस्या हुई तो आप तहसील के चक्कर लगा लगाकर थक जाए

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा