मथुरा30नवंबर25*संकट मोचन हनुमान मंदिर अल्हैपुर के पास ढाबे पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल*
*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपी आज तक*
मथुरा । संकट मोचन हनुमान मंदिर अल्हैपुर के पास स्थित एक ढाबे पर देर शाम हुई मारपीट की घटना में बृज गोपाल पुत्र स्वर्गीय गेंदालाल और उनके बेटे योगेश पर जानलेवा हमला किया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार महर्षि गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्हैपुर के संस्थापक बृज गोपाल किसी कार्य से ढाबे के पास मौजूद थे, तभी निशांत गौतम, ज्ञानेंद्र गौतम तथा उनके साथ मौजूद 3–4 अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों व धारदार वस्तुओं से हमला कर बृज गोपाल को बुरी तरह घायल कर दिया। बताया गया कि उनके चेहरे, ठोड़ी और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं तथा चोट की वजह से हड्डी तक टूट गई है।घटना की सूचना मिलते ही उनका बेटा योगेश मौके पर पहुंचा, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। मारपीट के दौरान योगेश के सिर पर गहरी चोट लगी और उसका सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*