पूर्णिया बिहार 28 नवंबर 25*सभी अंचल अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण आयोजित,
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। समाहरणालय, पूर्णिया स्थित प्रज्ञान सभागार में अपर समाहर्ता, पूर्णिया की अध्यक्षता में सभी अंचल अधिकारियों, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित करना था। अपर समाहर्ता ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राजस्व से संबंधित मामलों—जैसे भूमि-रसीद, म्युटेशन (दाखिल-खारिज), सीमांकन तथा सार्वजनिक शिकायतों—का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि आम जनता से जुड़े राजस्व कार्यों में विलंब न हो और पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व बनाए रखने के लिए नियमित अनुश्रवण किया जाए। अपर समाहर्ता ने राजस्व कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं अधिकारों से संबंधित सूचनाओं को आम नागरिकों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
भू समाधान पोर्टल के संबंध में भी समीक्षा किया गया सभी संबंधित को निर्देश दिया गया कि वो एक सप्ताह के अंदर सभी आवेदनों को नियमानुकूल शत प्रतिशत निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे ।
*आरपीएस से संबंधित सभी आवेदनों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश संबंधित को दिया गया।*
बैठक के दौरान सभी अंचल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा राजस्व कार्यों में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। अपर समाहर्ता ने सभी अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता के साथ योगदान देने का आग्रह किया. बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*