कानपुर नगर 27/11/25*🌐 वोटर लिस्ट अपडेट — महत्वपूर्ण सूचना
जिन परिवारों या व्यक्तियों का नाम 2002 की वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है, उन्हें 9 दिसंबर के बाद अपने नाम जोड़ने के लिए नीचे दिए गए 12 में से कोई भी दो दस्तावेज़ जमा करने होंगे।
आधार कार्ड अनिवार्य है, उसके साथ निम्न में से कोई एक दस्तावेज़ और देना होगा:
📄 आवश्यक दस्तावेज़ (Aadhar + Any One)
1. आधार कार्ड + जन्म प्रमाण पत्र
2. आधार कार्ड + मूल निवास प्रमाण पत्र
3. आधार कार्ड + 10वीं की मार्कशीट
4. आधार कार्ड + पासपोर्ट
➡️ ये सभी दस्तावेज़ अपने BLO को जमा करवाने होंगे।
➡️ इसके बाद आपका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा।
✅ प्रक्रिया तीन चरणों में होगी
📍पहला चरण (Phase-1)
जिनका नाम 2002 की वोटर लिस्ट में पहले से दर्ज है, उनकी एंट्री इसी आधार पर मानी जाएगी।
📍दूसरा चरण (Phase-2)
9 दिसंबर को नई वोटर लिस्ट जारी होगी।
इसमें आपको अपने और परिवार के सभी सदस्यों के नाम ज़रूर चेक करने हैं।
अगर नाम नहीं मिलता, तो आगे बढ़ें:
📍तीसरा चरण (Phase-3) — सबसे महत्वपूर्ण
अगर नाम सूची में नहीं है तो आपको Form No. 6 (फॉर्म 6) भरना होगा।
इसके साथ ऊपर बताए गए कोई भी दो दस्तावेज़ लगाने होंगे।
फॉर्म जमा होते ही आपका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा।
🔔 विशेष ध्यान दें।
जिनके पास 1995 के पुराने पहचान पत्र हैं, लेकिन उनका नाम 2002 की वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहा, उन्हें भी फिर से Form 6 भरना होगा।
घबराएँ नहीं, नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो रही है।
📢 हर परिवार और हर समाज के व्यक्ति से निवेदन है, कि समय पर अपने व परिवार वालों की नाम की पुष्टि करें, और ज़रूरी दस्तावेज़ जमा कर वोटर लिस्ट में नाम अवश्य दर्ज करवाएँ।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*