कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मा० प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता व मा0 मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा रेणुका सचान व अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण,जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे की उपस्थिति में प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को और सुदृढ़ बनाए जाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव भविष्य में उनके कर्तव्यों के निर्वहन में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भी संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया गया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। अंत में माननीय प्रभारी मंत्री जी ने सभी प्रशिक्षु अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की तथा पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। इस मौके अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
More Stories
महोबा 12 अक्टूबर 26*स्वर्ण पदक विजेता टीम के खिलाड़ी का गृहनगर में भव्य स्वागत
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*