*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 25/11/25*बंटी भईया की आवाज़ पर शहर की जनता कहे प्रमिला पांडेय जिंदाबाद*
*कानपुर में सपा के तर्ज पर राजनीतिक परिवारवाद पर जनता के सवाल तेज*!
*कानपुर में इन दिनों एक बड़ा सवाल चर्चा में,क्या शहर एक परिवार की जागीर बन गया है*?
*नगर निगम की योजनाओं पर शहर भर में लगे होर्डिंग्स पर मेयर के पुत्र की फोटो दिखाई देने से आम जनता में नाराज़गी बढ़ी है*।
*लोगों का कहना है कि मेयर पुत्र न तो विधायक, न पार्षद, न मंत्री, फिर भी हर जगहों पर नगर निगम के पार्कों में उनकी तस्वीर किस अधिकार से*?
*शहरवासियों का आरोप है कि नगर निगम में गैर–जनप्रतिनिधि चेहरे को प्रमुखता दी जा रही है, जिससे परिवारवाद और व्यक्तिगत प्रचार प्रसार का संकेत मिलता है*।
*स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया*।
*कुछ लोगों का कहना है“संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम का सिर्फ़ उपयोग हो रहा है, जबकि होर्डिंग्स पर प्रमुखता मेयर और उनके बेटे की तस्वीरों को दी जा रही है*।”
*क्षेत्रीय पार्षदों पर भी जी-हुजूरी में लिप्त होने का आरोप लग रहा है, जिससे जनता में यह सवाल और गहराया है कि*
*क्या कानपुर की आवाज़ दबाई जा रही है? क्या शहर तानाशाही मानसिकता की गिरफ्त में आ गया है*?
*प्रकरण पर शहर में बहस तेज, लोग पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं*।

More Stories
कौशाम्बी28अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा समस्त शाखाओं के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की गई*
कोलकाता28अप्रैल26*झाड़ू से आगे: पूर्वी रेलवे कैसे पटरियों को स्वच्छता के कैनवास में बदल रहा है*
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 कुलपति ने खुद उठाई चॉक: परीक्षा में गलती की अब कोई गुंजाइश नहीं*