April 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 24/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कई कुछ खास खबरें 

कौशाम्बी 24/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कई कुछ खास खबरें 

कौशाम्बी 24/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कई कुछ खास खबरें 

[24/11, 6:46 pm] +91 99194 75893: *पुरानी मतदाता सूची ना मिलने से एसआईआर का फॉर्म नहीं हो रहा जमा*

*कौशांबी* केंद्र सरकार द्वारा निर्वाचन से संबंधित एसआईआर के फॉर्म भरने में तमाम मतदाताओं को बड़ी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है तमाम मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है जिससे उनके बूथ संख्या मतदान केंद्र का नंबर नहीं जानकारी मिल पाती है उनका मतदाता सूची का क्रमांक नहीं मिल पाता है जिससे तमाम मतदाताओं के नाम एस आई आर फॉर्म में नहीं दर्ज हो पा रहे हैं ऑनलाइन खोजने के बाद भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची नहीं उपलब्ध हो पा रही है इतना ही नहीं निर्वाचन कार्यालय से भी पुरानी मतदाता सूची आम मतदाताओं को नहीं मिल पा रही है पहुंच वाले लोग तो किसी माध्यम से पुरानी मतदाता सूची खोज ले रहे हैं लेकिन जो गांव के कमजोर गरीब अनपढ़ निर्धन लोग हैं उन्हें पुरानी मतदाता सूची खोजने में पसीने छूट रहे हैं और जिन्हें पुरानी मतदाता सूची नहीं मिल रही है उनका एसआईआर का फॉर्म पूर्ण नहीं हो पा रहा है जिससे एसआईआर का फॉर्म नहीं जमा हो पा रहा है बीएलओ के पास भी पुरानी मतदाता सूची मौजूद नहीं है सबसे ज्यादा उन मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने में दिक्कत हो रही है जो अपना गांव छोड़कर के दूसरे गांव क्षेत्र के निवासी हो गए हैं नए क्षेत्रों में उनका मतदाता सूची में नाम भी है लेकिन वर्ष 2003 या उसके पहले की मतदाता सूची से ही उन्हें अपना पूरा विवरण नए फॉर्म में भरना होगा तभी वह मतदाता बन पाएंगे लेकिन इस गंभीर समस्या का समाधान अभी तक शासन प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है जिससे तमाम मतदाताओं के फॉर्म भरने से अछूते रह जाएंगे और मतदाता सूची अपूर्ण रह जाएगी इस गंभीर बिंदु के समाधान की कोशिश शासन प्रशासन को करने की जरूरत है

[24/11, 8:04 pm] +91 98391 01290: *परीक्षा में महाविद्यालय से उत्तर पुस्तिका का हिसाब ले विश्वविद्यालय–विद्यार्थी परिषद*

*मानकहीन महाविद्यालयों का विद्यार्थी परिषद ने किया सर्वेक्षण*

*कौशांबी* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशांबी जिले की टीम ने सोमवार को सिराथू तहसील के हनुमत पाल महाविद्यालय देवीगंज एवं बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सायरा का अवलोकन किया जिसमें तमाम खामियां पाई गई जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ने बताया कि हनुमत पाल महाविद्यालय में बीए, बीएससी ,बीकॉम ,एम काम, डी फार्मा और एल एल बी एक ही संकाय में संचालित हो रहा है नियम के अनुसार एलएलबी का संकाय अलग होना चाहिए डी फार्मा का संकाय अलग होना चाहिए जो की एक ही भवन में संचालित हो रहा है। महाविद्यालय में न तो कोई शिक्षक मिला और ना तो प्राचार्य मिले उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे शिक्षा माफिया विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं महाविद्यालय की बाउंड्री ऐसी पाई गई जिसको कोई भी छलांग लगाकर पार कर सकता है। महाविद्यालय की कुछ बिल्डिंग तो ऐसी पाई गई जो बिना बाउंड्री की ही खुले में संचालित हो रही है। परिसर के सभी प्रयोगशाला खराब पड़े हैं 5 बीघा जमीन से कम भूमि पर बना महाविद्यालय जिसमें खेल कूद का कोई मैदान नहीं है कक्षाओं के दरवाजे टुटे हुवे पाये गये जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने बताया सयारा में बाबू सिंह डिग्री कॉलेज में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों का एडमिशन है लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला हजारों की संख्या में बैठने के लिए स्थान नहीं है महाविद्यालय में ना तो कोई योग्य शिक्षक है ना ही साफ सफाई है मानक के अनुसार ना तो शौचालय मिला और ना तो प्रयोगशाला मिला। दोनों महाविद्यालय में पुस्तकालय में किताबें ही नहीं थी। जिले में ऐसे कई महाविद्यालय सरकारी नियमों के मानक के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं जो सिर्फ परीक्षा कराने और डिग्री बेचने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोग शिक्षकों को वेतन न देना पड़े इसलिए कक्षाओं का संचालन नहीं करते हैं ।ऐसे शिक्षा माफिया शिक्षा व्यवस्था को लगातार खोखला करने का काम कर रहे हैं साथ ही परीक्षा विभाग इस बार सभीं महाविद्यालयों से उत्तर पुस्तिका का हिसाब ले जितने परीक्षार्थी हों उतने उत्तर पुस्तिका परीक्षा केन्द्रों पर दी जाये ताकि नकल माफिया कापी न बदल सकें उन्होंने कहा कि विभिन्न शैक्षिक समस्याओं की शिकायत जल्द ही विश्वविद्यालय के कुलपति एवं जिलाधिकारी कौशांबी से की जाएगी और ऐसे मानकहीन महाविद्यालयों की सूची देकर जांच कराई जाएगी। विद्यार्थी परिषद का मानना है कि ठीक करेंगे तीन काम प्रवेश, परीक्षा और परिणाम इस दौरान तहसील संयोजक आनंद सिंह पटेल, तहसील सह संयोजक पवन भट्ट नगर मंत्री विराट भट्ट उपस्थित रहे

[24/11, 8:05 pm] +91 98391 01290: *चरवा थाना क्षेत्र में एकत्रित हो रहे हैं जुआरी पुलिस बनी अनजान*

*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के चौरा डीह पुलिस चौकी अंतर्गत चौरा डीह गांव में बोड़डा पासी के ट्यूबवेल के पीछे अरहर के खेत में कई दिन से दो दर्जन जुआरी एकत्रित हो रहे हैं लेकिन थाना पुलिस से लेकर चौकी पुलिस तक जुआ के संचालन से अनजान बनी हुई है बताया जाता है कि स्थानीय एक पेशेवर सरगना के संरक्षण में जुआ का यह खेल बिना रोक-टोक चल रहा है जो जुआरी की जीत हार पर कमीशन की रकम वसूल रहा है जुआ से मिलने वाले कमीशन में कौन-कौन हिस्सेदार है यह तो जांच का विषय है बताया जाता है कि जुआ के इस फड़ पर दर्जनों जुआरी सुबह से पहुंच जाते हैं और शाम तक जुआ का खेल बिना रोक-टोक के होता है जहां लाखों का बारा न्यारा एक घंटे में होता है इसके पहले यह जुआरी टिक्का तालाब पर एकत्रित होते थे लाखों रुपया का जुआ वहां भी खुले आम हो रहा था बताया जाता है कि मौके पर चौकी का एक सिपाही बैठते देखा जाता है जुआ खेलने और जुआ खिलवाने वाले सरगना पर कार्यवाही की मांग इलाके की जनता ने पुलिस अधिकारियों से की है

[24/11, 8:42 pm] +91 99562 82731: *जुआ खेल रहे 03 जुआरियों को महेवा घाट पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 23/24.11.2025 की रात्रि मे थाना महेवाघाट पुलिस टीम ने ग्राम अंधावा मे प्राइमरी स्कूल के पास से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र राजीव सिंह नि० ग्राम अंधावा थाना महेवाघाट वा शंकर सरोज पुत्र गूंगा सरोज निवासी ग्राम अंधावा थाना महेवाघाट वा दीपक कुमार पुत्र रामभवन नि० ग्राम अंधावा थाना महेवाघाट को मय माल फड़ 500 रुपये, जामा तलाशी से 400 रुपये व 52 ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार किया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 153/25 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

[24/11, 8:42 pm] +91 99562 82731: *वारण्टी अभियुक्त को महेवाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना महेवाघाट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 106/03 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर वारण्टी अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र अशर्फीलाल निवासी ग्राम पचामा मजरा अंधावां थाना महेवाघाट को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।