*Breaking News kanpur
कानपुर नगर 12/11/2025*टोल टैक्स बचाने के लिए गांव वालों की जान खतरे में डालते तेज़ रफ़्तार से गांव के बीच गुजरने वाले डंपर*
*क्षेत्रीय जिम्मेदार पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से गांव वालों का जीवन खतरे में*
*घाटमपुर कानपुर*
*परास अनूपपुर मार्ग पर* *ओवरलोड ट्रक और डंपरों की बेलगाम रफ्तार से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है*।
*टोल टैक्स से बचने के लिए ये हैवी वाहन गांवों के बीच से फर्राटा भरते हुए निकल रहे हैं*।
*सुबह टहलने पर निकले लोग, स्कूल जाते बच्चे और किसान — सभी हर पल हादसे के डर में जी रहे हैं*।
*ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की*।
*लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगी, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है*।
*ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई और मार्ग पर पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की है*।

More Stories
हल्द्वानी15अगस्त26*अरुणोदय संस्था ने ध्वजारोहण कर मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति बाटी
कानपुर नगर15अगस्त26*कल्याणपुर थाना क्षेत्र बिठूर रोड स्थित गुरुनानक स्कूल के सामने RK मार्बल की इमारत में अज्ञात कारणों से लगी आग*
नई दिल्ली15अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*